
ajmer
भीलवाड़ा।
पंचायती राज चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह नौ बजे से तिलकनगर के राजकीय पॉलोटेक्निक कॉलेज में सुबह शुरू होगी। ईवीएम से गांवों की सरकार और विपक्ष के सियासतदान निकलेंगे। जिला परिषद के ३७ में से ३४ सदस्यों के लिए १८०६ ईवीएम से से ८ लाख ३०५१ मतों की गणना होगी। ७८ प्रत्याशी मैदान में है। वार्ड नंबर ११, १९ व ३५ में पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके। कांग्रेस को जिला प्रमुख बनाने के लिए १६ सीटें और चाहिए। भाजपा को अपना जिला प्रमुख बनाने के लिए १९ सीटे चाहिए। १४ पंचायत समिति के २५४ सदस्यों की मतगणना भी होगी। कोटड़ी के वार्ड १६ से कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। अब २५३ सदस्यों के लिए १९६३ ईवीएम से ८ लाख ६९,७४८ मतों की गणना होगी। मतगणना १५ कक्ष की 117 टेबल पर होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद एम नकाते ने बताया कि पंस सदस्य के प्रत्याशी, निर्वाचन एजेंट को सुबह 7.30 बजे प्रवेश दिया जाएगा। जिला परिषद प्रत्याशी, निर्वाचन एजेंट एवं जिप के समस्त निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बंधित गणना अभिकर्ताओं का प्रवेश दोपहर 12.15 बजे से पश्चिमी द्वार से होगा। नकाते व एसपी प्रीति चंद्रा ने सोमवार को मतगणना स्थल का दौरा किया तथा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीएम (प्रशासन) राकेश कुमार व एडीएम (सिटी) रिछपाल सिंह बुरड़क साथ थे।
15 दिन में खर्च का ब्योरा
समस्त प्रत्याशियों को परिणाम के एक पखवाड़े में चुनाव खर्च का ब्योरा सम्बधित उपखण्ड स्तर पर रिटर्निंग अधिकारी को देना होगा। तय समय पर विवरण नहीं देने पर राज्य निर्वाचन आयोग कार्रवाई करेगा।
---
पंचायत एक नजर में
१४ पंचायत समिति
२५४ कुल वार्ड
०१ निर्विरोध
२५३ शेष वार्ड
१९६३ ईवीएम
८,६९,७४८ मतो की होगी गणना
६५१ कुल प्रत्याशी
२५३ कांग्रेस
२५३ भाजपा
०२७ आरएलपी
१० बसपा
१०८ निर्दलीय
--------------
भीलवाड़ा जिला परिषद
३७ कुल वार्ड
०३ निर्विरोध
३४ शेष वार्ड
१८०६ ईवीएम
८०३,०५१ मतो की होगी गणना
७८ प्रत्याशी
३४ कांग्रेस प्रत्याशी
३४ भाजपा प्रत्याशी
०१ आरएलपी
०३ बसपा
०६ निर्दलीय
Published on:
07 Dec 2020 10:21 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
