7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला से मारपीट कर डेढ़ लाख के गहने छीने

बड़लियास कस्बे से चार किलोमीटर दूर खारों का खेड़ा में शुक्रवार दोपहर लुटेरों ने महिला से लूटपाट की। मवेशी चरा रही महिला से मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरे मारपीट कर करीब डेढ़ लाख के गहने छीनकर भाग गए। लुटेरों की तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी कराई लेकिन लुटेरों का पता नहीं लगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Two bike-riding robbers beat up the woman and snatched jewelery worth

Two bike-riding robbers beat up the woman and snatched jewelery worth

भीलवाड़ा. बड़लियास कस्बे से चार किलोमीटर दूर खारों का खेड़ा में शुक्रवार दोपहर लुटेरों ने महिला से लूटपाट की। मवेशी चरा रही महिला से मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरे मारपीट कर करीब डेढ़ लाख के गहने छीनकर भाग गए। लुटेरों की तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी कराई लेकिन लुटेरों का पता नहीं लगा। मारपीट और छीना-झपट्टी में महिला जख्मी हो गई। उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है।
थानाप्रभारी राजेन्द्र ताड़ा ने बताया कि खारों का खेड़ा निवासी संतोष (५२) पत्नी सोलाल गुर्जर तालाब के पास मवेशी चरा रही थी कि दोपहर करीब सवा बारह बजे बाइक पर दो जने आए। दुपहिया सवार एक व्यक्ति ने संतोष से कहा कि उनकी भैंस चोरी हो गई और कहीं देखी क्या? संतोष ने मना किया। इस दौरान बाइक खड़ी कर दोनों जने उस पर टूट पड़े। मारपीट कर गले से दो रामनामी, एक मांदलिया और नाक से नथ छीन ली। संतोष जख्मी हो गई। लूटे गहनों का वजन करीब साढ़े तीन तोला था। लुटेरे धोलाभाटा-बड़लियास की ओर भाग गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास से लोग आए। जख्मी संतोष को अस्पताल ले गए। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली।