
पंचायत भवन को बनाया वार रूम
भीलवाड़ा।
जिले को 31 दिसम्बर तक 'खुले में शौच से मुक्ति ' के लिए अब जिला परिषद के अधिकारियों ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसके चलते अब नवाचार करके लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सुवाणा पंचायत समिति भवन को वार रूम बनाया गया है। इसके माध्यम से यहां आने वाले हर लोगों व जनप्रतिनिधियों को शौचालय के साथ उसके फायदे व नुकसान के बारे में बताया जा रहा है। इसके फसल होने के साथ ही जिला परिषद कार्यालय के एक परिसर को भी नया लुक देने में लगे है। इसके लिए कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त करना है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 31 दिसम्बर तक का समय दिया है। ग्रामीणों को इसकी जानकारी देने के लिए सुवाणा पंचायत समिति भवन पर चित्रकारी की गई है। ताकि आने वाला हर नागरिक उसे देख व समझ सके। स्वच्छ भारत अभियान के जिला प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर सात अधिकारियों की एक टीम लगाई गई है। जिले को शौचमुक्त बनाने के लिए वार रूम बनाया गया है। इस रूम में गांवों को शौचमुक्तबनाने के लिए गांवों में तैनात की गई निगरानी समितियां गतिविधियों की जानकारी देगी।
हर गांव में बनाई निगरानी समिति
ग्रामीण अंचलों को शौचमुक्त बनाने के लिए गांव.गांव में निगरानी समितियां बनाई गई है। जो गांव के लोगों को शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करती हैं। इस सारे अभियान पर नजर रखने के लिए सुवाणा के एक भवन में वार रूम बनाया गया है। इस कक्ष में रोजाना कुछ न कुछ गतिविधियां की जा रही है। वार रूम के बारे में चौधरी ने बताया कि जिले में एक और नवाचार किया गया है। वार रूम के माध्यम से समिति गांव में सीटी बजाकर खुले में शौच जाने वालों को सचेत करती हैं और छोटे-छोटे गुटों में उनसे बातचीत करके उन्हें खुले में शौच जाने से मना करती हैं। शौचालय निर्माण के लिए भी सभी को जानकारी दे रहे हैं। इस कदम को प्रभावी बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और सरपंचों व प्रधानों की कार्यशाला भी आयोजित की जा रही हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अभियान में आम लोगों की भागीदारी करइसे आम लोगों का अभियान बनाया गया है और इससे बेहतर नतीजे भी मिल रहे हैं।
क्या है वार रूम
चौधरी ने बताया कि वार रूम के नाम पर भवन के चारों तरफ फड़ चित्रकारी के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जी रही है। साथ ही मॉडल शौचालय का निर्माण कर रखा है। इसकी सभी को जानकारी दी जा सके।
Published on:
06 Sept 2017 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
