31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों की सुनेंगे समस्या

रूपाहेली, हलेड़ व दांथल के किसानों से होगा संवाद

less than 1 minute read
Google source verification
We will listen to the problems of farmers in the developed agriculture resolution campaign

We will listen to the problems of farmers in the developed agriculture resolution campaign

भीलवाड़ा जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान गुरुवार से शुरू होगा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से आयोजित यह अभियान कृषि विज्ञान केंद्र भीलवाड़ा, शाहपुरा, कृषि विभाग भीलवाड़ा एवं उद्यान विभाग भीलवाड़ा के संयुक्त तत्त्वावधान में होगा। यह 12 जून तक चलेगा। अभियान के तहत गुरुवार को सुवाणा पंचायत समिति के रूपाहेली, हलेड़ एवं दांथल गांवों में किसानों से संवाद किया जाएगा। इस अभियान में गांव एवं आस-पास के प्रगतिशील किसान, पुरस्कृत कृषक एवं कृषक महिलाएं, नवाचारी किसान आदि भाग लेंगे।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सीएम. यादव ने बताया कि अभियान में जिले के 90 गांवों के लगभग 18 हजार कृषक एवं कृषक महिलाएं भाग लेंगी। यह अभियान एक देश, एक कृषि, एक टीम की दिशा में सफल कदम होगा। अभियान में हर दिन तीन गांवों में कार्यक्रम होंगे।

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक विनोद जैन ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषि के क्षेत्र में नवनीतम तकनीकी, वैज्ञानिक अनुसंधान और कृषि के क्षेत्र में नवाचारों को किसान के खेतों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। यह अभियान किसानों के लिए खेती में आ रही समस्याओं के निदान के दरवाजे खोलेगा। उपनिदेशक उद्यान डॉ. शंकर सिंह राठौड़ ने बताया कि अभियान में किसानों को फसलों की नवीनतम किस्मों, उन्नत पशुपालन, बागवानी, उन्नत कृषि यंत्रों की उपयोगिता, खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकी, प्राकृतिक खेती, कृषक वैज्ञानिक संवाद, कृषि में मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्त्व एवं उपयोग, संतुलित उर्वरकों का उपयोग, ड्रॉन तकनीकी, फसल बीमा, सुरक्षित अनाज भण्ड़ारण एवं विपणन के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की कृषक हितार्थ योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।