1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस दौड़ी तो अफीम तस्कर कार छोड़ भागे

राजस्थान में पुलिस ने सोमवार रात नाकाबंदी के दौरान एक कार से 283 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त किया। चित्तौड़गढ़ जिले के बिजयपुर थाना पुलिस की कार्रवाई के दौरान कार में सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग छूटे। When the police ran, the opium smuggler left the car and fled

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस दौड़ी तो अफीम तस्कर कार छोड़ भागे

पुलिस दौड़ी तो अफीम तस्कर कार छोड़ भागे

बिजयपुर थाना क्षेत्र के माणकपुरा गांव में जाने वाले रोड पर नाकाबन्दी के दौरान सोमवार रात माणकपुरा की तरफ से आती कार को पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया। इस पर चालक कार को घुमाकर वापस माणकपुरा गांव की तरफ भगा कर ले गया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो माणकपुरा गांव से केसरपुरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर कार उतर गई। कुछ दूरी पर कार को रोक कर उसमें सवार लोग भाग छूटे। इनकी पुलिस टीम ने जंगल में चारों तरफ तलाश भी की। When the police ran, the opium smuggler left the car and fled

पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली। इस दौरान डोडा चूरा से भरे 15 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए। इनका वजन 283 किलो 10 ग्राम हुआ। कार एवं अफीम डोडा को पुलिस टीम ने जब्त कर लिया। थाना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ। When the police ran, the opium smuggler left the car and fled

Story Loader