15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैन समाज की महिलाओं ने मनाया सुहाग दशमी पर्व

शहर के सभी जैन मंदिरों में की भक्ति भाव से पूजा अर्चना

less than 1 minute read
Google source verification
Women of Jain society celebrated Suhag Dashami festival in bhilwara

Women of Jain society celebrated Suhag Dashami festival in bhilwara

भीलवाड़ा।
Suhag Dashmi of Digambar Jain Society दिगम्बर जैन समाज की ओर से शनिवार को सुहाग दशमी मनाई गई। नवविवाहिताओं ने उपवास रखा व संगीतमय पूजन किया। शहर के सभी जैन मंदिरों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही।

https://www.patrika.com/bhilwara-news/women-of-jain-society-celebrated-suhag-dashami-in-bhilwara-4951414/

Suhag Dashmi of Digambar Jain Society श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट सचिव अजय बाकलीवाल ने बताया कि सुबह चुनर में सजी महिलाओं ने पूजा आराधना की। विनय कोठारी की ओर से मूलनायक आदिनाथ भगवान की शांतिधारा की गई। टीकमचन्द कासलीवाल, शांतिलाल शाह एवं राकेश पंचौली ने अन्य प्रतिमाओं पर शांतिधारा की। अरुण शास्त्री, पूनम कोठारी, वीणा मंगल के निर्देशन में भजन एवं नृत्य के साथ महिलाओं ने भक्तामर विधान पूजन कर 48 अर्घ समर्पित किए। उपवास के दौरान अपराह्न 3 बजे महिलाओं ने सामूहिक स्वाध्याय, प्रतिक्रमण, जाप किए। शाम को भक्तामर आरती हुई।

Suhag Dashmi of Digambar Jain Society उपाध्यक्ष महेन्द्र सेठी ने बताया कि अक्षय दशमी पर्व मूल रूप से अन्तराय कर्मों के नाश के लिए किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार प्राचीन काल में राजग्रही नगर के राजा मेघनाथ एवं रानी पृथ्वी देवी सन्तान हीन थे। उनके नगर में आए शुभंकर नामक मुनिराय ने श्रावण शुक्ला दशमी को प्रोषध कर भाव सहित पूजन विधान एवं उपवास करने का व्रत बताया। उसके तहत सुहाग दशमी की पूजा की जाती है।