2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेनदेन विवाद पर युवक पर चाकू से हमला

शहर के कांवाखेड़ा में सोमवार को लेनदेन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Youth attacked knife transaction dispute in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

शहर के कांवाखेड़ा में सोमवार को लेनदेन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया

भीलवाड़ा।

शहर के कांवाखेड़ा में सोमवार को लेनदेन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जख्मी हालत में उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सम्बंध में रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई।

READ: ढाई साल से नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का मामला: पुत्री से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

सहायक उपनिरीक्षक राधाकिशन ने बताया कि कांवाखेड़ा निवासी शाहरूख पर इलाके में ही रहने वाले बाबू, शकील और चीकू लेनदेन विवाद को लेकर उससे रंजिश रखते हैं। सुबह शाहरूख दोस्त के घर गया। वहां शकील ने गाली-गलौच की। उसके बाद बाबू और शकील चाकू लेकर आए चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। जख्मी हालत में शाहरूख को एमजीएच पहुंचाया।

READ: भीलवाड़ा में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन रोकी, पांच सौ मीटर तक ट्रेक पर भागे

पट्टियों से भरा ट्रक सड़क में धंसा


बागोर सहकारी समिति चौराहे पर रविवार देर रात पट्टियों से भरा एक ट्रक धंस गया। इससे रातभर जाम रहा। सोमवार सुबह आई दो लोडर मशीनों के जरिये फंसे ट्रक को बागोर पुलिस की मौजूदगी में निकाल जाम रास्ता खुलवाया गया।
कस्बे में बागोर गंगापुर रोड़ स्थित सहकारी समिति चौराहा पर रविवार देर रात 12 बजे अचानक पट्टियों से भरा एक ट्रक आरसीसी सड़क के टूटने से गड्ढे में धंस गया। पट्टियों के वजन से ट्रक एक तरफ झुक गया। ट्रक में दो चालक सहित ट्रक मालिक ने ट्रक से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। रात ज्यादा होने की वजह से लोडर की व्यवस्था भी नहीं हो सकी। दूसरे दिन सोमवार सुबह दो लोडर मशीनों के जरिये पुलिस की मौजूदगी में एवं ग्रामीणों के सहयोग से दो घण्टे मशक्कत के बाद पट्टियों सहित ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला। सुबह तक बागोर - गंगापुर , बागोर - करेड़ा, बागोर - भीलवाड़ा व बागोर - आमेट रोड से आने जाने वाले वाहनों की कतारें लग गइ। ट्रक मालिक ने बागोर पुलिस को बताया कि ट्रक में कास्यां खान की लाल पट्टियां भरी हुई है और ट्रक बिजौलिया क्षेत्र स्थित कास्या खान से पट्टियां लेकर आमेट क्षेत्र के सरदारगढ़ की तरह जा रहा था।

Story Loader