1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिण्ड में 110 हुए कोरोना संक्रमित

56 मरीज निगेटिव होने के बाद जिला अस्पताल से डिस्चार्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Rajeev Goswami

•

Updated: 10 Jun 2020, 11:04 PM IST

भिण्ड में 110 हुए कोरोना संक्रमित

भिण्ड में 110 हुए कोरोना संक्रमित

भिण्ड. शहर में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बुधवार शाम को आई कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट में चार नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल मिलाकर अब भिण्ड में संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 110 हो गई है। इनमें से 56 मरीज पॉजिटिव से निगेटिव होने के बाद जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।

10 जून को आई कोरोन सैंपल की जांच रिपोर्ट में भिण्ड विकासखंड के बीटीआई निवासी 28 वर्षीय तथा कुम्हरौआ निवासी 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। वहीं अटेर विकासखंड के उदोतगढ़ निवासी 35 वर्षीय एवं गोहर खुर्द निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। बुधवार तक जिले भर में लगभग सात लाख लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

दूसरे रा’यों से आ रहे लोगों की नहीं हो पा रही ठीक से स्क्रीनिंग

भले ही अभी तक लगभग 700000 लोगों की शर्मा ले स्क्रीनिंग की जा चुकी है बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग उन लोगों को स्कैन नहीं कर पा रहा है जो गुपचुप तरीके से बाहरी रा’यों से आ रहे है। यहां बता दें कि गुजरात महाराष्ट्र दिल्ली हरियाणा राजस्थान और बिहार जैसे रा’यों से लोग मोटरसाइकिल और अन्य निजी वाहनों के माध्यम से ग्रह गांव और गृह नगर में प्रवेश कर रहे हैं आने के बाद वह न तो क्वॉरेंटाइन हो रहे हैं और ना ही उनकी ठीक से थर्मल स्क्रीनिंग हो पा रही है ऐसे में संक्रमण बढऩे का खतरा बढ़ गया है

एहतियात न बरतना बन रहा घातक

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के बढऩे के पीछे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना सबसे बड़ी वजह बन रही है। उल्लेखनीय है कि बाजार से लेकर आवासीय इलाकों तक में लोग एक दूसरे से न तो दूरी बना रहे हैं और न ही चेहरे पर मास्क लगा रहे हैं। लिहाजा संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में भी लोग सामूहिक भोज बनाने के दौरान एहतियात नहीं बरती रहे हैं। यही वजह है कि पॉजिटिव मरीजों के आने के सिलसिले पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।