Bhumia Baba Temple खास बात यह है कि यहां जिन बाबा का दरबार लग रहा है उनके बारे में कहा जाता है कि वे चेहरा देखकर ही भूत, भविष्य बता देते हैं। हम आपको इस दरबार और यहां के बाबा के दावों के बारे बता रहे हैं।
Bhumia Baba Temple बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों इंग्लेंड में हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने कार्यक्रमों में दिव्य दरबार लगाते हैं जिसमें अर्जी देखकर समस्याओं के समाधान का दावा करते हैं। अब एक ऐसा ही दिव्य दरबार और चर्चा में आ गया है जोकि एमपी के ही भिंड जिले में लग रहा है। इस दरबार में आजकल खूब भीड़ आ रही है। खास बात यह है कि यहां जिन बाबा का दरबार लग रहा है उनके बारे में कहा जाता है कि वे चेहरा देखकर ही भूत, भविष्य बता देते हैं। हम आपको इस दरबार और यहां के बाबा के दावों के बारे बता रहे हैं।
भिंड का यह चर्चित दरबार भूमिया सरकार के नाम से जाना जाता है। मेहगांव गोरमी तिराहे के पास भूमिया बाबा मन्दिर हैं जहां गुरुवार और शुक्रवार को यह दरबार लगता है। इन दोनों दिनों में यहां लोगों का बड़ा मेला सा लग जाता है जिसमें दूर—दूर से लोग पहुंच रहे हैं।
दरबार के महंत हरिओमदास महाराज का दावा है कि भूमिया सरकार यहां आनेवाले सभी लोगों पर कृपा करते हैं। यही कारण है कि यहां भक्तों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। इधर भक्तों का कहना है कि बाबा को कुछ बताने की जरूरत भी नहीं होती है। वे चेहरा देखकर ही समस्या या पीड़ा समझ लेते हैं। चेहरा देखते ही भविष्य भी जान जाते हैं।
भूमिया सरकार के समक्ष लोग अपनी दिक्कतें, समस्याएं व्यक्त करते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। जब उनकी समस्याओं का निराकरण हो जाता है या मनोकामना पूरी हो जाती है तो कई लोग यहां भंडारा करा देते हैं।
भूमिया दरबार में साल में दो बड़े आयोजन होते हैं। बैसाख चतुर्दशी को यहां भूमिया बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसके अलावा यहां भाद्रपद यानि भादों माह में विशाल भंडारा होता है।
बागेश्वर धाम जैसे इस दरबार में भी हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। यहां बागेश्वर धाम दरबार जैसे पर्चे भी नहीं बनाए जाते। यही कारण है कि लोगों के लिए यह आस्था का बड़ा केंद्र बन गया है।