1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक के 9 कर्मचारी कोरोना मुक्त, दो का चल रहा उपचार

अ‘छी खबर: अफसर बोले कोई परेशान करें तो हमें दो सूचना, करेंगे कार्रवाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Rajeev Goswami

•

Updated: 16 Jun 2020, 11:08 PM IST

बैंक के 9 कर्मचारी कोरोना मुक्त, दो का चल रहा उपचार

बैंक के 9 कर्मचारी कोरोना मुक्त, दो का चल रहा उपचार

दतिया, दस दिन पहले सीतासागर के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया के 11 कर्मचारी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे । मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट में दोनों महिलाओं समेत 9 कर्मचारी कोरोना मुक्त हो गए हैं, जबकि दो अभी संक्रमित हैं। इनमें से एक ग्वालियर में इलाज करा रहा है तो दूसरा दतिया जिला चिकित्सालय में। जिला अस्पताल से जब उनकी छुट्टी की जा रही थी तो उनके मन में डर था कि कहीं मोहल्ले वाले उनके रहने पर आपत्ति न करें। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि अगर कोई परेशान करे तो सूचित करें ताकि ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उल्लेखनीय है कि मुक्त हुए सभी कर्मचारी अभी 14 दिन के क्वॉरटीन में रहेंगे। ं 10 दिन पहले बैंक ऑफ इंडिया शाखा में खांसी, बुखार, जुकाम की शिकायत होने पर हडक़ंप मच गया था। स्वास्थ विभाग की टीम ने बैंक से ही 1& कर्मचारियों को एंबुलेंस में ले जाकर अस्पताल भेजा था । जांच कराने के 2 दिन बाद उनकी रिपोर्ट आई थी । इसमें 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 2 दिन बाद एक अन्य कर्मचारी भी संक्रमित निकला था। मंगलवार को प्राप्त रिपोर्ट में 9 कर्मचारी कोरोना मुक्त हो गए हैं । उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है ।अब केवल 2 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से एक दतिया जिला चिकित्सालय में इलाज करा रहा है तो दूसरा ग्वालियर में। बैंक कर्मियों के परिजन तो उन्हें लेने अस्पताल तक नहीं पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन ने ही उनका तालियों सेे स्वागत किया और 108 एंबुलेंश वाहन से घर भेजा।