
बिना रसीद दिए यात्री बसों और लोडिंग वाहनों से अवैध वसूली
गोरमी. गोरमी में नगर परिषद बाजार टैक्स के नाम पर यात्री बस एवं लोडिंग वाहन चालकों से बिना रसीद दिए अवैध वसूली की जा रही है। बस से 100, छोटे लोङ्क्षडग वाहन से 30 रुपए एवं ट्रक से 200 रुपए वसूले जा रहे हैं।
वसूली का जिम्मे दबंगों के हाथ में सौंप दिया गया है। ऐसे में रोज वाहन वाहन संचालक इस अंधेरगर्दी की शिकायत भी नहीं कर पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गोरमी से होकर हर रोज 30 यात्री बसों का गुजरना होता है। वहीं 50 से अधिक ट्रक और 60 से ज्यादा छोटे लोडिंग वाहन आवागमन करते हैं। नगर परिषद की ओर से ठेका कर दिया गया है। लेकिन ठेकेदार पर किसी प्रकार का अंकुश नहीं रखा गया है। ऐसे में मनमाने ढंग से वसूली हो रही है।
- बदसलूकी पर आमादा हो जाते हैं वसूलीकर्ता
वाहन चालकों ने बताया कि नगर परिषद की बाजार वसूली के नाम पर बिना रसीद दिए मनमाने ढंग से पैसे लिए जाने को लेकर सवाल करने पर वसूलीकर्ता बदसलूकी करने लगते हैं। ऐसे में पचड़े से बचने के लिए वह उनके द्वारा मांगी गई राशि देकर आगे बढ़ जाते हैं। चालक दिलीप सिंह ने बताया कि रोड पर आकर नहीं बल्कि उसे वाहन से उतारने के बाद कुछ दूरी पर ले जाकर रुपए लिए जा रहे हैं।
- निर्धारित टैक्स के अलावा हर महीने वसूले जा रहे एक लाख से अधिक
निर्धारित टैक्स राशि के अलावा वसूलकर्ता हर रोज अतिरिक्त वसूली के नाम पर एक से डेढ़ लाख रुपए रोज वसूल रहे हैं। 30 बसों से 3000, 50 ट्रकों से 10 हजार एवं लगभग 60 छोटे लोङ्क्षडग वाहनों से 1800 रुपए हर रोज अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं। कुल मिलाकर प्रति दिन लगभग 18 हजार रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। महीने भर में औसतन पांच लाख से अधिक धनराशि वसूली जा रही है।
- छोटा लोडिंग वाहन लेकर कस्बे में आता हूं, ठेके के नाम पर 30 रुपए लेने के बाद कोई रसीद नहीं दी जा रही है। वसूलीकर्ता बहस करने पर झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।
दिनेश कुमार, लोडिंग वाहन संचालक
जयेंद्र सिंह, वाहन संचालक
- यात्री बस लेकर गुजरने पर हर रोज वसूली की जा रही है। रसीद मांगने के बाद भी नहीं दी जा रही। इतना समय भी नहीं किसी से शिकायत करें। फिर लड़ाई झगड़े में कौन पड़े, इसलिए पैसे देकर निकल जाते हैं।
-यदि ऐसा है तो करेंगे कार्रवाई
इस संबंध में अभी तक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि ऐसा किया जा रहा है तो संबंधित को ठेका वसूली से हटाने के अलावा कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
रामप्रकाश जगनेरिया, सीएमओ नगर परिषद गोरमी
---------------------
Published on:
16 Jun 2023, 6:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.