
MP ELECTION 2018 : पत्रिका की जागो जनमत रथ यात्रा का किया स्वागत,ईमानदार प्रत्याशी चुनने का दिलाया संकल्प
भिण्ड। लोकतंत्र में आमजन द्वारा अपनी मनमर्जी का प्रत्याशी चुनने के लिए मतदान किया जाता है। इस व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति को जनता के लिए समर्पित, ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ प्रत्याशी चुनने की आजादी है। 28 नवंबर को होने वाले मतदान में बिना किसी दबाव, प्रलोभन और जातिपात के भेदभाव में पड़ते हुए बढ़चढक़र हिस्सा लेने का पत्रिका टीम ने लोगों को कई स्थानों पर आवश्यक रूप से मतदान करने का संकल्प दिलाया गया।
पत्रिका जागो जनमत रथ यात्रा गुरुवार को जिले के अटेर विधानसभा अंतर्गत गढ़ूपुरा पहुंचा। उसके बाद ग्राम धरई में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर क्षेत्र की समस्याएं जानने के बाद चुनाव में उनके क्या मुद्दे हैं इस पर भी चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें : mp election news : अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयान देकर फंसे कांग्रेस के ये प्रत्याशी,सिंधिया ले सकते है एक्शन
लोगों ने खुलकर न केवल अपनी समस्याएं बताईं बल्कि यह भी बताया कि इस बार वे जाति-धर्म के आधार पर नहीं बल्कि ईमानदार और सर्वजन हिताय की सोच रखने वाले प्रत्याशी को चुनेंगे। लोगों ने बताया कि समाज के ठेकेदारों के बहलाने और बहकाने में आकर अभी तक मतदान करते रहे हैं। लेकिन इस बार स्वविवेक से निर्णय लेंगे। इसके लिए लोगों को जागरुक होने की आवश्यकता है कि वे अपने कीमती वोट को किसी हवा या लहर में नहीं बल्कि अपने विवेक से वोट देंगे। लोग बोलेे मतदाता जागरुक होगा तो अच्छा प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में पहुंचेगा और अच्छी सरकार बनेगी।
इस मौके पर धरई में राहुल यादव, करू यादव, धीरज सिंह यादव, अमन यादव, गोविंद सिंह यादव, धमेंद्र सिंह यादव, आशीष यादव, लालू यादव, योगेश सिंह, रामकेश यादव, रमेश सिंह तथा गढ़ूपुरा में कुलदीप यादव, अन्नू भदौरिया, सोनू बघेल, गोलू पंडित, कृष्णा यादव, राहुल यादव, देवा यादव, संजीव सिंह, राघवेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, अनिल यादव, मौनू चौधरी, चंद्रकांत सिंह मौजूद रहे। दोनों ही गांवों में मौजूद जनसमूह को मतदान का संकल्प दिलाने के बाद पत्रिका की जागो जनमत रथ यात्रा १२:३० बजे गोहद विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुई।
कहां-कहां पहुंची रथयात्रा
पत्रिका की जागो जनमत रथ यात्रा गुरुवार की सुबह ११ बजे अटेर विधानसभाक्षेत्र के गढ़ूपुरा पहुंची। जहां अटेर मार्ग किनारे लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर मौजूद जनसमूह को आवश्यक रूप से मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।अटेर विस के ग्राम धरई में जनमत जागो रथ यात्रा दोपहर 11.30 बजे पहुंची जहां एकत्र हुए ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं पर बात की गई।
लोगों ने यह भी बताया कि इस बारे वे कैसे प्रत्याशी का चुनाव करेंगे। इस मौके पर कुलदीप यादव, अन्नू भदौरिया, सोनू बघेल, गोलू पंडित, कृष्णा यादव, राहुल यादव, देवा यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। 3.30 बजे पत्रिका का जनमत जागो रथ गोहद विधानसभा क्षेत्र के मौ कस्बे में पहुंचा जहां हाट बाजार तथा रतवा तिराहे पर मौजूद जनसमूह से चर्चा हुई। लोगों ने समस्याएं बताने के साथ अपने पसंद का उम्मीदवार चुनने की बात कहते हुए आवश्यक रूप से मतदान करने की शपथ भी ली।
मौ कस्बे में उठा पेयजल और रपटा निर्माण का मुद्दा
गोहद विधानसभा क्षेत्र के मौ कस्बे में रथयात्रा के पहुंचने पर लोग रतवा तिराहा एवं हाट बाजार में जमा हुए। लोगों ने वर्षों से चले आ रहे पेयजल संकट तथा बरसात के समय डूब में आ जाने के कारण होने वाली समस्याओं और परेशानियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जनसमूह ने बताया कि बरसात के दिनों में झिलमिल नदी का रपटा पूरी तरह से डूब जाता है। ऐसे में मेहगांव व गोहद आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाता है।
वहीं मौ कस्बे के अलावा गोहद विधानसभा क्षेत्र के एक सैकड़ा गांवों में खारे पानी की समस्या बनी है। स्वास्थ्य सेवाएं भी दुरुस्त नहीं हैं। इस मौके पर पंकज कुशवाह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, जगदीश राठौर, गगन सोनी, बीएस शिवहरे, आकाश शर्मा, प्रदीप यादव, शालू शिवहरे, निकेता शिवहरे, अंजू माहौर, सालिनी श्रीवास्तव, शिवानी कुशवाह, नैना यादव, करिश्मा प्रजापति, रघुवीर पवैया, नरेश सिंह, मुरारी यादव, रसीद खां, चांद खान, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
Published on:
23 Nov 2018 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
