16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में भंडारे का खाना खाने से महिला की मौत, 53 लोग पहुंचे अस्पताल, 5 की हालत गंभीर

MP News: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में भंडारे का बासी खाने से 53 लोग बीमार पड़ गए। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 5 की हालत गंभीर है।

less than 1 minute read
Google source verification

भिंड

image

Himanshu Singh

Oct 15, 2024

mp news

MP News: मध्यप्रदेश के भिंड से बड़ा मामला सामने आया है। जहां भंडारे का बासी खाना खाने से एक महिला की मौत हो गई और 53 लोग बीमार पड़ गए। जबकि पांच की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। यह खाना दशहरे के दिन हुआ था।


दरअसल, यह पूरा मामला अटेर के क्यारीपुरा का है। जहां शनिवार को दशहरे के दिन भंडारे का आयोजन किया गया था। कई लोग भंडारे का भोजन घर ले गए थे। जिसके बाद सोमवार को सभी ने बासी खा लिया। जिसके बाद अचानक तबियत बिगड़ने से उन्हें सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, भंडारे में खाना खाने से 55 साल की सुनीता की मंगलवार को मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचे कलेक्टर


सूचना मिलते ही कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। गांव में 15 लोगों की पांच टीमें सर्वे और उपचार करने पहुंचे। इधर, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि रात को भंडारा खाने वालों पर असर नहीं हुआ। सुबह बासी भंडारा खाने वालों की तबियत बिगड़ी है।