
हथियार तस्कर ,हथियार तस्कर शंकर सिंह, सोशल मीडिया पर लगा फोटो ,पुलिस कंट्रोल रूम में खुलासा करते एसपी मनीष खत्री ,पुलिस कंट्रोल रूम में जब्त हथियार,हथियार तस्कर रैकी
भिण्ड. फेसबुक पर अवैध हथियारों के साथ स्टेटस लगाकर तस्करी करने वाले एक गिरोह के तीन लोगों को पुलिस ने मौ थाना क्षेत्र के अमायन रोड से गिरफ्तार किया है। बाइक से युवक ग्वालियर अवैध हथियारों की खेप लेकर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर लहार, गोरमी, मौ और गोहद चौराहा पुलिस के साथ साइबर टीम ने आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 5 बंदूक, एक रिवॉल्वर, एक अधिया और 12 कट्टा सहित कुल 19 अवैध हथियार बरामद किए हैं। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपीगण यूपी के मैनपुरी से अवैध हथियार लेकर आते थे। जिन्हें वह भिण्ड सहित अन्य जिलों में बेचते थे।
लहार थाना प्रभारी वरुण तिवारी को सूचना मिली कि 21 वर्षीय शंकर पुत्र मानसिंह चौहान निवासी गौरई रौन ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ स्टेटस डाला है। मामले की सूचना साइबर सेल पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को ट्रेस किया गया। शंकर अपने साथी 48 वर्षीय कुबेर पुत्र गिरेंद्र राजपूत निवासी राहवली बीहड़ लहार के साथ बाइक से अवैध हथियारों की तस्करी देने ग्वालियर जा रहा था। मौ में अमायन रोड पर पुलिया के पास तीसरे साथी क़ैरी उर्फ़ दीपू यादव पुत्र रामेश्वर यादव निवासी लहरपुरा मौ का इंतजार कर रहे थे। पुलिस आरोपियों को पूर्व से ट्रेस कर रही थी। गत रात्रि लहार, मौ, गोरमी और गोहद चौराहा थाने की पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर ली। उन्होंने भागने का प्रयास किया। तभी हमराह फोर्स ने पकड़ लिया।
तीसरे साथी का कर रहे थे इंतजार:
पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर नाम पूछा तो सोशल मीडिया पर स्टेटस डालने वाले व्यक्ति ने अपना नाम शंकर चौहान बताया वहीं का नाम कुबेर सिंह था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह तीसरे साथी कैरी का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही कैरी वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से एक फैक्टी मेड 315 बोर की बंदूक, एक फैक्टी मेड 12 बोर की बंदूक, दो हाथ की बनी 315 बोर की बंदूक, एक हाथ की बनी 12 बोर की बंदूक, एक हाथ की बनी रिवाल्वर, 12 देशी कट्टा 315 बोर के, 13 जिंदा कारतूस सहित एक बाइक जब्त की है। इस कार्रवाई में मौ टीआई उदयभान सिंह यादव, गोरमी टीआई बृजेंद्र सेंगर, साइबर सेल एसआई दीपेंद्र यादव, शिवप्रताप सिंह सहित आदि का योगदान रहा।
Published on:
14 May 2023 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
