
अब दूरदर्शन पर लग रही छात्रों की कक्षाएं, मिल रहा पढ़ाई का मौका
भिण्ड. लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद है, छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसलिए प्रदेश सरकार ई-लर्निंग जैसे प्लेटफार्म लेकर आई है। डीडी-एमपी पर 11 मई से ही लगातार क्लास लगाई जा रही है। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को पढऩे का मौका मिल रहा है। जिले के 70 फीसदी ब"ो इन कक्षाओं का लाभ ले रहे हंै।
अप्रैल माह में ही प्राइवेट स्कूलों ने अपने ब"ाों को ई-प्लेटफार्म पर शिक्षा देना शुरू कर दिया था, लेकिन सरकारी स्कूल के छात्रों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इससे वे पिछड़ते जा रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने दूरदर्शन के माध्यम से कक्षाएं लगाने का निर्णय लिया था। इन कक्षाओं का कोई भी लाभ ले सकता है। शिक्षा विभाग ने दूरदर्शन के साथ अनुबंध कर यह पहल की है। दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर सोमवार से शुक्रवार तक दो पालियों में दो घंटे तक कक्षाएं चलाई जा रही हैं। दसवीं और बारहवीं कक्षा की पढ़ाई के लिए समय अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
पालक करें प्रोत्साहित
आ युक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत ने पालकों को इस संबंध में एक पत्र लिखकर छात्रों को टीवी क्लास के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों के पास एंड्रॉइड मोबाइल हैं उनके लिए डिजिल ईपी कार्यक्रम के माध्यम से व्हाट्सऐप ग्रुप पर शैक्षिक सामग्री भेजी जा रही है। गांव के ब"ाों के लिए दूरदर्शन पर कक्षाओं की व्यवस्था की गई है। समय का निर्धारण भी छात्रों की सुविधा के अनुसार किया गया है।
-स्कूल बंद होने के कारण चिंता थी, लेकिन अब अ‘छा लग रहा है। गांव में कई बार बिजली चली जाती है तो मोबाइल पर पढ़ लेते हैं। गांव के अन्य ब"ो भी लाभ ले रहे हैं।
-रंजीतसिंह, कक्षा 12 भदाकुर
- छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसलिए विभाग ने दूरदर्शन पर कक्षाएं प्रारंभ की है।जिनके पास टीवी नहीं है वे मोबाइल पर सुविधा प्राप्त कर रहे हैं।
-हरभुवनसिंह तोमर, डीईओ
Published on:
3 Jun 2020, 11:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.