16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक का शव रखकर परिजन ने लगाया जाम,पांच घंटे फंसे रहे सैकड़ों वाहन

23 वर्षीय आकाश पुत्र पप्पू ङ्क्षसह भदौरिया निवासी स्वतंत्र नगर भिण्ड कांवड़ लेकर आया था। रविवार सुबह वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में परिवार व रिश्तेदारों के साथ कांवड़ चढ़ाई थी। आकाश दोपहर 3 बजे बाइक से सब्जीमंडी फल लेने निकला था। मेला ग्राउंड के पास जैसे ही वह पहुंचा, पीछे से आ रहे दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी। टैंकर का एक पहिया युवक के ऊपर से निकल गया। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

2 min read
Google source verification

भिंड

image

Vikash Tripathi

Feb 17, 2026

bhind news

भिण्ड. सडक़ हादसे में एक दिन पहले हुई युवक की मौत के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। दोपहर 12.15 बजे परिजन और समाज के लोग शव को लेकर इटावा रोड पर कलेक्टर बंगले के सामने हाइवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। महिलाएं शव के साथ सडक़ पर बैठक गईं। पांच घंटे तक जाम लगा रहा जिससे शहर सहित इटावा रोड, बायपास और लश्कर रोड पर आवागमन ठप रहा। हाइवे पर आठ किमी तक वाहनों की कतार लग गई। दिन भर वाहनों में लोग परेशान होते रहे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। बाद में एसपी डॉ असित यादव मौके पर पहुंचे और परिजन को मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजन माने और अंतिम संस्कार किया।

23 वर्षीय आकाश पुत्र पप्पू ङ्क्षसह भदौरिया निवासी स्वतंत्र नगर भिण्ड कांवड़ लेकर आया था। रविवार सुबह वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में परिवार व रिश्तेदारों के साथ कांवड़ चढ़ाई थी। आकाश दोपहर 3 बजे बाइक से सब्जीमंडी फल लेने निकला था। मेला ग्राउंड के पास जैसे ही वह पहुंचा, पीछे से आ रहे दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी। टैंकर का एक पहिया युवक के ऊपर से निकल गया। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

कलेक्टर को बुलाने पर अड़े परिजन

मृतक आकाश के पिता पप्पू ङ्क्षसह भदौरिया और परिवार तथा रिश्तेदारों के साथ करणी सेना, सवर्ण आर्मी, श्रीराम सेना, बजरंगदल, विश्व ङ्क्षहदू परिषद के कार्यकर्ता भी आंदोलन में पहुंचे। लोगों को एडीएम एलके पांडेय ने समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे कलेक्टर को बुलाने पर अड़े थे। उनकी मांग थी कि मृतक ही परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी के लिए दस-दस लाख रुपए की सहायता के साथ छोटे भाई को नौकरी दी जाए। जिससे परिवार का भरण-पोषण हो सके। बाद में एसपी डॉ असित यादव पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत कराया। एसपी ने कहा कि मंगलवार से बायपास पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेंगे। आर्थिक राहत के लिए प्रशासन से बात करेंगे। वाहन चालक पर भी कार्रवाई की गई है।

चक्काजाम से आठ किमी में थमे पहिया

चक्काजाम के दौरान आठ किमी में वाहनों के पहिया थम गए। इटावा रोड पर डिड़ी तक वाहन जाम में फंसे रहे। इधर बायपास पर कलेक्ट्रेट तक वाहनों को खड़ा करवा दिया गया। ग्वालियर की ओर से आने वाले वाहनों को बरोही और नहर के पास खड़ा किया गया। बसों में यात्री बेहाल होते रहे। छोटे-बड़े वाहन चालक पांच घंटे तक परेशान हुए। कई लोग ट्रेन से जा रहे थे, जो पैदल सामान लेकर जाते नजर आए।