1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौ के शासकीय स्कूल में चोरों ने उड़ाया माल

अंबाह में स्कूल से गेट चोरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Rajeev Goswami

•

Updated: 15 Jun 2020, 11:12 PM IST

मौ के शासकीय स्कूल में चोरों ने उड़ाया माल

मौ के शासकीय स्कूल में चोरों ने उड़ाया माल

मौ. जिले में एक के बाद एक शासकीय स्कूलों में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को मौ के शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय में रात्रि 9 बजे अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। इसमें प्रोजेक्टर, दो सीलिंग फैन, स्पीकर दो पर्दे चोरी कर लिए गए। बताया जा रहा है शासकीय स्कूल में लगे कैमरों की दूरी काटकर चोरों ने कैमरे बंद कर दिए। इसके बाद चोरी को अंजाम दिया। विद्यालय प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इधर स्कूल से गेट चोरी अंबाह के शासकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय के मुख्य द्वार सहित बाथरूम में लगे लोहे के गेट बीती रात चोरी हो गए। पुराने किला परिसर में स्थित शासकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय में इन दिनों अवकाश चल रहा है। देखरेख के अभाव में यहां पर अक्सर असामाजिक तत्व बैठे रहते हैं। इन्हीं में से किसी ने स्कूल के मुख्य द्वार सहित बाथरूम के गेट चोरी कर लिए हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन तोमर सोमवार को जब विद्यालय देखने को गई तो उन्होंने देखा कि विद्यालय के मैन गेट एवं बाथरूम का गेट लोग उखाड़ कर ले गए हैं। इसके बाद उन्होंने थाने में आवेदन दिया तथा स्कूल की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की बात कही।