1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीप प्रज्जवलन और मंगलगीत गाकर मनाया नव वर्ष का उल्लास

कश्मीरी पंडितों द्वारा आयोजित किया गया समारोह

less than 1 minute read
Google source verification
दीप प्रज्जवलन और मंगलगीत गाकर मनाया नव वर्ष का उल्लास

दीप प्रज्जवलन और मंगलगीत गाकर मनाया नव वर्ष का उल्लास


भिवाड़ी. हिंदू नव संवत्सर एवं नव वर्ष का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। नव संवत्सर के अवसर पर कश्मीरी पंडितों द्वारा एक समारोह आयोजित किया गया, जिमसें समाज के लोग उपस्थित रहे और एक दूसरे के साथ मिलकर नव वर्ष की खुशियां मनाईं। इस मौके पर डॉ. पीके काचरू, जवाहरलाल, हंसी बजाज, सुनील भट्ट, रमेश कौल, कर्नल अशोक सहित अन्य जन उपस्थित रहे।
----
बधाई गीत गाए
नव संवत्सर के अवसर पर स्कूली बच्चों ने घर-घर जाकर पत्रक बांटे और नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। संस्था प्रधान आशीष अरोड़ा ने बताया कि यूआईटी सेक्टर में जाकर स्थानीय निवासियों को तिलक लगाकर, भारत माता की जयकार लगाकर नववर्ष का स्वागत किया। सनातन संस्कृति का प्रतीक भगवा दुपट्टा ओढ़ाया गया। मातृ शक्ति ने बधाई गीत गाए। इस मौके पर रितु शर्मा, कमला चौहान, शीलू कौशिक, मंजू, निकिता खंडेलवाल, रचना श्रीवास्तव, दीपा, बिंदिया शर्मा, अजनेश, अंजूबाला, सलोनी, प्रियांशी एवं नीतू उपस्थित रहीं।
----
भारत विकास परिषद (भाविप) द्वारा नव वर्ष के अवसर पर मंशा चौक पर दीप प्रज्जवलित किए। इस अवसर पर हरिराम शर्मा, डीके गोयल, आरसी जैन, रोहित गुप्ता, हिमांशु सिंघल, एलएन शर्मा, संजीव अग्रवाल, मनोज जैन, आनंद अग्रवाल, अजय अग्रवाल, आईटीओ मुकेश मेहरा, ग्यासीराम गुप्ता, नवीन गुप्ता, वंदना सिंघल, निरंजन खंडेलवाल, विजय बंसल, आरसी गुप्ता, हर्ष महेश्वरी, नवीन शर्मा, सोनू कुमार, शिवम, कौशल शर्मा, सुधीर ठाकरान, अनिकेत विजयवर्गीय, डॉ. राजकुमार महावर उपस्थित रहे।

Story Loader