7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिवाड़ी

रंगदारी मांगने का आरोपी गज्जू गैंग का सदस्य पकड़ा, देखें वीडियो

दस हजार का ईनाम था घोषित

Google source verification


भिवाड़ी. थाना भिवाड़ी से वांछित 10 हजार के ईनामी बदमाश सतीश उर्फ जेसीबी पुत्र जसवंत निवासी पातोड़ा रेवाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से दो अवैध हथियार एवं एक कारतूस सहित चार पहिया वाहन को जब्त किया गया है। आरोपी गज्जू गैंग का सदस्य है। गज्जू के कहने पर सात महीने पहले रंगदारी के लिए सूरज सिनेमा में फायरिंग की थी। पूर्व में भी आधा दर्जन मुकदमों में जेल जा चुका है।
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के आदेश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वहीद ने 24 अगस्त 2023 को मामला दर्ज कराया कि दो कार से दस बदमाश मेरे घर आए। मुझ पर जान से मारने की नीयत से तीन फायर किए। जान बचाने घर में घुस गया। मुझे धमकी देते हुए गए कि यहां से छोडक़र चला जा नहीं तो तुझे मार देंगे। गज्जू गैंग ने रंगदारी के लिए सूरज सिनेमा में फायरिंग कराई उसके बाद सतीश फरार चल रहा था। सतीश को पकडऩे डीएसटी को निर्देशित किया गया। एक कांस्टेबल ने हरियाणा में रहकर आरोपी के ठिकाने को पता लगाया। थानाधिकारी देंवेंद्र प्रसाद ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी सतीश भिवाड़ी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आ रहा है। सूचना पर जाल बिछाया गया जिसके बाद आरोपी को एक देशी पिस्टल, देशी कट्टा और एक कारतूस सहित पकड़ा गया है। जिस कार से यहां आया था उसे भी जब्त किया गया है। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी से अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।