1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिवाड़ी

बुजुर्ग दंपत्ति को भ्रमित कर लाखों के गहने और नगदी लूटी, देखें वीडियो

दस्तावेज नाले में फेंक गए

Google source verification


भिवाड़ी. भगत ङ्क्षसह कॉलोनी में बुजुर्ग दंपत्ति को भ्रमित कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। दोनों बदमाश दंपत्ति से लाखों के गहने और नगदी लेकर भाग निकले।
ललित मोहन गुप्ता (68) निवासी भगत ङ्क्षसह कॉलोनी ने भिवाड़ी थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर को पत्नी सुमन गुप्ता के साथ बैंक से घर लौट रहे थे। तभी बीच रास्ते में अचानक से दो व्यक्ति आए और उन्होंने अपनी बात में हमें उलझाया, कहा कि हरिद्वार से आए हैं। आपके ऊपर प्रकोप है। इसे दूर करने के लिए जो गहने पहने हैं उसे हमें दे दीजिए। बुजुर्ग दंपत्ति उनकी बातों में आकर भ्रमित हो गए। बुजुर्ग दंपत्ति को कुछ समझ नहीं आया और वह दोनों जनों के साथ आगे चलकर रास्ते में ही बैठ गए। इसके बाद उक्त दोनों बदमाश ने उन्हें डराया धमकाया। पांच तोला सोने के जो गहने पहने हुए थे जिसमें सोने की चेन, चार अंगूठी और झुमकी को उतरवा लिया। जेब में रखी 15 हजार की नगदी भी छीन ली। जरूरी दस्तावेज सहित दो लाख की दो एफडी लेकर भाग गए। थाना पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बदमाश बुजुर्ग दंपत्ति से जो दस्तावेज की थैली लेकर गए थे, उसे पास में ही स्थित स्कूल के सामने नाले में फेंक गए थे। किसी राहगीर ने फेंकते हुए देख लिया था। दस्तावेज बरामद हो चुके हैं। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है जिसमें दोनों बदमाश सडक़ पर बुजुर्ग दंपत्ति से बातचीत करते दिख रहे हैं।