1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टेडियम के साथ भिवाड़ी मोड खिजूरीबास सडक़ के टेंडर निरस्त

भिवाड़ी. स्टेडियम के दूसरे चरण के निर्माण और भिवाड़ी मोड से खिजूरीबास सडक़ चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के टेंडर दोबारा लगाए गए हैं। दोनों कार्यों के टेंडर छह अप्रेल को खुलेंगे। पूर्व में लगाए गए स्टेडियम के टेंडर में निर्माण कार्य करने के लिए पांच फर्मों ने भाग लिया, जिसमें से तीन योग्य पाई गई लेकिन […]

2 min read
Google source verification

भिवाड़ी

image

Dharmendra dixit

image

Dharmendra Dixit

Apr 01, 2026

एक निविदा में रेट अधिक और एक में एजेंसी कम आई, दोबारा लगाए टेंडर, छह अप्रेल को खुलेंगे

भिवाड़ी. स्टेडियम के दूसरे चरण के निर्माण और भिवाड़ी मोड से खिजूरीबास सडक़ चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के टेंडर दोबारा लगाए गए हैं। दोनों कार्यों के टेंडर छह अप्रेल को खुलेंगे। पूर्व में लगाए गए स्टेडियम के टेंडर में निर्माण कार्य करने के लिए पांच फर्मों ने भाग लिया, जिसमें से तीन योग्य पाई गई लेकिन उक्त फर्मों ने बीडा की तय दर से अधिक रेट डाले, जिसकी वजह से टेंडर को निरस्त करना पड़ा। वहीं खिजूरीबास से भिवाड़ी मोड के निर्माण कार्य में दो ही एजेंसी ने भाग लिया, जिसकी वजह से टेंडर में प्रतिस्पद्र्धात्मक बोली नहीं लगी, जिसकी वजह से टेंडर निरस्त कर दोबारा लगाना पड़ा है।

18 महीने में पूरा होगा कार्य
स्टेडियम के दूसरे चरण का निर्माण पूरा करने की अवधि 18 महीने रखी गई है।
पहले चरण के साथ दूसरे फेज के निर्माण कार्यों की डीपीआर तैयार कराई गई थी, जिसमें परिवर्तन किया गया है। दूसरी डीपीआर तैयार हुई है। पहले दूसरे फेज में 12.15 करोड़ के निर्माण प्रस्तावित थे। जो कि अब करीब 20 करोड़ के होंगे। 20 करोड़ इंडोर गेम के लिए स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स बनेगा, जिसमें स्क्वैश, टेबिल टेनिस, जूड़ो, रेसिलंग, कैरम, चेस की प्रतिस्पर्धा हो सकेगी। वीआईपी के बैठने और पे्रस गैलरी होगी। 10 और 25 मीटर की अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज साउंड प्रूफहोगी। एक स्विमिंग पूल खेल प्रतिस्पर्धा के लिए और एक बच्चों के लिए किड्स पोंड बनेगा। बॉक्स क्रिकेट कोर्ट बनेगा। पीडब्ल्यूसी में 20 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है।

34 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण
भिवाड़ी मोड से मंशा चौक होकर खिजूरीबास टोल तक सडक़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है। सौंदर्यीकरण में दोनों तरफ फुटपाथ, पार्किंग, रेलिंग, नालियां, नालियों के ऊपर फैरोकवर और हरियाली विकसित होगी। कंसल्टेंट ने एक बार डीपीआर बीडा को सौंपी, बीडा अभियंताओं ने डीपीआर की समीक्षा की और लागत कम करने पर विचार किया। भिवाड़ी मोड से खिजूरीबास टोल तक की सडक़ को भी अलवर बायपास की तरह विकसित किया जाएगा। यहां पर भी सौंदर्यीकरण, डिवाइडर, फुटपाथ, नालियां, पार्किंग, रेलिंग, सजावटी लाइट और पौधारोपण का काम होगा। इसके लिए बीडा ने 12 लाख रुपए से डीपीआर तैयार कराई है। सडक़ों पर वाहन चालकों को अच्छा रास्ता देने के साथ ही पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ देना भी जरूरी है, जिससे आमजन में पैदल चलने की आदत बनाई जा सके। दिल्ली जयपुर की तरफ से भिवाड़ी आने वाला यातायात भिवाड़ी मोड पर उतरता है। इसके बाद भिवाड़ी मोड से मंशा चौक होते हुए अलवर की तरफ जाता है। भिवाड़ी मोड से मंशा चौक और मंशा चौक से खिजूरीबास का तक सडक़ का हिस्सा नगर परिषद में आता है। बाहर से आने वाले वाहन चालकों के लिए यह रास्ता मुख्य मार्ग होता है। मंशा चौक शहर को मुख्य रूप से जोड़ता है। यहां से शहर के हर हिस्से के लिए रास्ता जाता है। औद्योगिक क्षेत्र के तेजी से विस्तार की वजह से शहर की सडक़ों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। उक्त सडक़ के विकास से शहर की अच्छी छवि बाहर से आने वाले लोगों के सामने दिखाई देगी।