
नारद मोह प्रसंग के मंचन के दौरान भगवान विष्णु व नारद के रूप में कलाकार।
भिवाड़ी. दुर्गा शक्ति सहित आराध्य देवों की उपासना व आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक शारदीय नवरात्र के नजदीक आने के साथ ही पुलिस जिला भिवाड़ी क्षेत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के संस्कारों व उनके प्रति श्रद्धा की बयार बहने की शुरुआत हो गई है। जी, अभी बात हम रामलीला मंचन के आयोजनों की कर रहे हैं। राजस्थान के अलवर में स्थित पुलिस जिला भिवाड़ी के अधीन तिजारा उपखंड में जहां रामलीला का मंचन शुरू हो गया है तो कोटकासिम, हरियाणा प्रदेश के धारूहेड़ा, रेवाड़ी आदि जगहों पर अगले कुछ दिनों में रामलीलाओं के आयोजन शुरू हो जाएंगे। कोरोना काल के दो साल बाद फिर रामलीला मंचन के आयोजनों की धूम शुरू हुई है।
तिजारा कस्बे के रामलीला मैदान में सार्वजनिक श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में रात आठ बजे से गणेश वंदना व नारद मोह प्रसंग से रामलीला मंचन का प्रारंभ किया गया। इस दौरान अतिथियों ने रामलीला मंचन की शुरुआत में दीप प्रज्वलित कर गणेश पूजन किया। इसके बाद नारद मोह की लीला का मंचन कलाकारों की ओर से किया गया। निदेशक गिर्राज गोड ने बताया कि पहले दिन नारद की भूमिका में चंद्रप्रकाश सोनी, भगवान शंकर की भूमिका में संजय बंसल, भगवान विष्णु की भूमिका में प्रवेश गोड, इंद्र की भूमिका में मोहर सिंह, श्रीगणेश की भूमिका में माधव सहित अन्य कलाकारों ने अच्छा अभिनय किया। इसी तरह सार्वजनिक अभिनय समाज की ओर से हनुमानजी की बगीची के मैदान में रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने यहां भी दीप प्रज्वलित कर गणेश पूजन कर आरती की। सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Published on:
21 Sept 2022 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allभिवाड़ी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
