भिवाड़ी

सुहागिनियों का पर्व आज है करवा चौथ, उपवास रख मां भवानी की देखेंगी ‘ज्योत’

सुहागिनियों का पर्व करवा चौथ के व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह हैं। बाजारों में भी खरीदारी अधिक होने से चहल-पहल रही। क्षेत्र में करवा चौथ का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा।

less than 1 minute read
भिवाड़ी. मेहंदी महोत्सव में शामिल महिलाएं।

भिवाड़ी. सुहागिनियों का पर्व करवा चौथ के व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह हैं। बाजारों में भी खरीदारी अधिक होने से चहल-पहल रही। क्षेत्र में करवा चौथ का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। जिसे लेकर सुहागिन महिलाएं उपवास की तैयारियोंं में जुटी हुई हैं। इस बार बाजार भी नई डिजाइन की साडिय़ों, चूड़े-चूडिय़ों से सजे नजर आ रहे है।


बाजार में करवा भी नाना प्रकार के बिक्री किए जा रहे हैं। जिनमें मिट्टी, शक्कर व चांदी के करवा शामिल हैं। सुहागिन महिलाओं ने अपने सामथ्र्य के अनुसार इनकी खरीदारी की। ज्वैलर्स की दुकान पर चांदी के एक से बढ़ कर एक नक्काशीदार करवा सजे हुए है। बाजार में सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ रहीं। करवा चौथ के चलते बाजार में मिट्टी से बने करवा, पूजा की थाली आदि की खरीदारी की गई। पूजा सामग्री सहित सर्राफा व साड़ी बाजार में दिनभर महिलाओं की भीड़ रही। फैंसी सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी भी महिलाओं ने जमकर की। सुहागिनें करवा चौथ का उपवास रख कर भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय की पूजा करती हैं और रात को चंद्रमा के उदय होने पर उसे अघ्र्य देकर पूजा करती हंै। इस दौरान पति की दीर्घायु और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का मां भवानी से आशीर्वाद मांगती है। इसके बाद उपवास खोलती हैं।


हाथों में रचाई मेहंदी
अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में मेहंदी महोत्सव आयोजित किया गया। अग्रवाल महिला मंडल ने करवा चौथ के पर्व से पूर्व यहां मेहंदी लगवाई। कार्यक्रम में समाज के सभी परिवारों की महिलाओं ने भाग लिया और मेहंदी रचाने के साथ संगीत पर नृत्य किया। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी की गई। कार्यक्रम में महिला मंडल सहित कई उपस्थित रहे।

Published on:
12 Oct 2022 08:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर