8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब SYL के चक्रव्यूह में उलझे अभिमन्यु, बादल को बताया हितेषी

अभिमन्यु हरियाणा में जहां वित्त मंत्री हैं वहीं पंजाब में उन्हें पार्टी का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Nov 12, 2016

finace minister captain abhimanyu singh

finace minister captain abhimanyu singh

चंडीगढ़। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु आज यहां पत्रकार वार्ता के दौरान उलझ गए। हरियाणा में भाजपा जहां सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत कर रही है तो पंजाब में भाजपा इसका विरोध कर रही है। अभिमन्यु हरियाणा में जहां वित्त मंत्री हैं वहीं पंजाब में उन्हें पार्टी का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।

अभिमन्यु ने एसवाईएल के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बतौर वित्त मंत्री हरियाणा सरकार का पक्ष रखने के लिए आज यहां पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस वार्ता के दौरान अभिमन्यु ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हरियाणा सरकार का पक्ष रख रहे थे। वार्ता के दौरान वित्त मंत्री ने कई आंकड़ों पर आधारित अहम जानकारियां भी प्रदान की।

अभिमन्यु ने बतौर वित्त मंत्री सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जमकर प्रशंसा करते हुए पंजाब को इसे मानने के लिए बाध्य बताया है। इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे बतौर सहप्रभारी सवाल उठाया तो वह उलझ गए। पंजाब भाजपा चुनाव सहप्रभारी अभिमन्यु ने दूसरे ही पल बदलते हुए अभिमन्यु ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल हमारे सभी के सम्मननीय हैं। बादल से बड़ा पंजाब वासियों को कोई हितेषी नहीं है। पंजाब वासियों के हित पूरी तरह से प्रकाश सिंह बादल के हाथों में सुरक्षित हैं। इस मुद्दे पर घिरते देख अभिमन्यु ने फिर से खुद को संभाला और कहा कि यह देश कानून के अनुसार चलता है। संवैधानिक फैसला सभी को स्वीकार्य होना चाहिए।

वित्त मंत्री ने कहा पंजाब के हितों की रखवाली और रक्षा के साथ-साथ पंजाब की आर्थिक उन्नति और तरक्की न तो राजमहलों से हो सकती है और न ही कामेडियन और ट्रेजडी किंग से हो सकती है। केवल सरदार प्रकाश सिंह बादल का नेतृत्व ही उन्नति कर सकता है। जब उनसे पूछा गया कि पंजाब और हरियाणा की भाजपा ही एकमत नहीं है तो उन्होंने कहा कि इसके लिए मिलकर रास्ता निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ें

image