भोजपुरी

कल्लू का नया देवी गीत बिहार-यूपी में खूब हो रहा वायरल, गाना ‘माटी के माई’ ने जीता लोगों का दिल

Arvind Akela Kallu New Song Release: युवा दिलों के धड़कन अरविंद अकेला कल्लू उर्फ कल्लू इस गाने में मूर्तिकार बने हुए हैं और लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

less than 1 minute read
Oct 10, 2023
अरविंद अकेला कल्लू उर्फ कल्लू

Arvind Akela Kallu New Song Release: शारदीय नवरात्र के आगमन पर देश भर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू भी नवरात्र को लेकर बेहद उत्साहित हैं और मूर्तिकार बन मां दुर्गा के प्रतिमा का निर्माण करने में लग गए हैं। मूर्ति बनाते कल्लू का यह वीडियो अब वायरल भी हो रहा है।

दरअसल, अरविंद अकेला कल्लू का नया देवी गीत ‘माटी के माई’ का वीडियो है, जो रिलीज होने के साथ तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में कल्लू मूर्तिकार बन देवी दुर्गा के प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं और गीत भी गा रहे हैं। गाना माटी के माई के जरिए अरविंद अकेला कल्लू शक्ति की देवी मां दुर्गा के भक्तों के बीच उनकी महिमा को संगीत के जरिए ले जा रहे हैं।

जानिए गाने को लेकर कल्लू ने क्या कहा
इसको लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने बताया, “हर साल वह देवी दुर्गा के गीत गाते हैं और जिसे दर्शकों का भी खूब प्यार और दुलार मिलता है। इस बार भी यह गाना बेहद खूबसूरत है और दर्शकों को यह खूब पसंद भी आएगा। 9 दिन के उपवास के साथ मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है जिसमें संगीत के जरिए हम नवदुर्गा की स्तुति भी करते हैं हमारा यह गाना देवी दुर्गा के भक्तों को समर्पित है।”


यहां देखें वीडियो

अरविंद अकेला कल्लू का गाना माटी के माई कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इसके गीतकार आशुतोष तिवारी हैं और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। प्रोड्यूसर आशु बाबा हैं।

Published on:
10 Oct 2023 08:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर