1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Seema Haider पर वायरल हो रहे भोजपुरी के ये गाने, ‘पाकिस्तान से आई भउजी’,‘PUBG से प्यार पाकिस्तान से फरार’, यहां देखें वीडियो

Seema Haider Bhojpur songs: प्रेमी के लिए चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से बिना वीजा भारत आई सीमा हैदर सुर्खियों में है। पॉपुलरिटी को देखते हुए कई भोजपुरी सिंगर्स सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर कई तरह के गाने बना रहे हैं, जो यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Bhojpur songs are being made on Pakistani Seema Haider youtube

वायरल हो रहे भोजपुरी के ये गाने

Seema Haider Bhojpur songs: इन दिनों पाकिस्तान की सीमा हैदर सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्यार की खातिर सरहद पार कर आईं सीमा अब इंडिया में ही अपने बॉयफ्रेंड संग रहना चाहती हैं। सीमा की कहानी फिल्मी है, साथ ही खतरे में भी है। लोगों का सवाल ये भी है, क्या उसे पाकिस्तान भेजा जाएगा या भारतीय वीजा मिलेगा?

इस समय सीमा उस मोड़ पर खड़ी है, जहां उसे सरहद पार और भारत में भी जान के खतरे की आशंका जाहिर की जा रही है। फिलहाल सीमा हैदर यूपी एटीएस की रडार पर हैं। एटीएस सीमा और सचिन से लगातार पूछताछ कर रही है और उनसे उनके राज उगलवाने की कोशिश में भी जुटी है। इसी बीच उनकी प्रेम कहानी पर तमाम गाने और वीडियोज बनाए जा रहे हैं।

सीमा की तुलना फिल्म ‘गदर’ के तारा सिंह की जा रही है
कई भोजपुरी गाने यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं, जो खासतौर पर सचिन और सीमा की लव स्टोरी बयां कर रही हैं। यहां तक कि उनकी तुलना बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘गदर’ के तारा सिंह और सकीना की फिल्मी कहानी से करके भी गाने बनाए गए हैं।

सीमा की पॉपुलरिटी को देखते हुए कई भोजपुरी सिंगर्स सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर कई तरह के गाने बना रहे हैं, जो यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि यह गाने काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।

PUBG से प्यार पाकिस्तान से फरार
यूट्यूब पर एक गाना खूब वायरल हो रहा है, इस गाने को हजारों लोगों ने देखा है, गाने के बोल हैं- दुनिया में जोड़ी बनावे ले रब जी… सीमा से सचिन मिले खेल के पबजी… भारत वाला लड़का से प्यार भईल बा… छोड़ पाकिस्तान के फरार भईल बा… इस गाने के जरिए जरिए बताया गया है कि सीमा और सचिन की पबजी के जरिए कैसे बात शुरू हुई और दोनों एक-दूसरे के प्यार में कैसे पड़े।






पाकिस्तानी भौजी चालीसा
इतना ही नहीं सीमा हैदर और सचिन पर चालीसा बनाकर भी रिलीज कर दिया गया है। यह गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है कि ‘पाकिस्तान से एक भउजी अइल बानी’ इसको सिंगर ने ‘पाकिस्तानी भौजी चालीसा’ नाम दिया है। इस गाने के जरिए उन्होंने सीमा हैदर को पाकिस्तानी भउजी बताया है। इस गाने में उन्होंने दोनों की लव स्टोरी को भी बयां किया है।


नून रोटी खाएंगे, पाकिस्तान लौट के ना जाएंगे
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल के सुपरहिट गाने ‘नून रोटी खाएंगे…’ के ट्रैक पर गाया गया एक गाना ‘नून रोटी खाएंगे, पाकिस्तान लौट के न जाएंगे’ भी खूब वायरल हो रहा है। इस गाने के जरिए बताया जा रहा है कि सीमा भारत में नून रोटी खाकर जीवन गुजार लेंगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएंगी।




Story Loader