
पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) पर अक्सर अपने सांग्स के जरिए अश्लीलता फैलाने का आरोप लगता रहता था। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं और बताया कि कैसे उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जाती है।
यह भी पढ़ें: बेटी की डिमांड पर इस टीवी फेम ने पहन ली मैक्सी, फैंस ने लिए मजे
सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट
सोशल मीडिया ‘X’ (ट्विटर) पर पवन सिंह ने अपने कुछ यूट्यूब के गानों के थम्बनेल्स शेयर किए हैं। इस पोस्ट में उन्होंने सिंगर-पॉलिटिक्स बाबुल सुप्रियो को भी मेंशन किया है। उन्होंने लिखा- आपने चार गाने का जो पोस्टर पोस्ट किया है, अगर ये चारों पोस्टर, गाने को सही साबित कर देते हैं तो मैं राजनीति और संगीत दोनों से सन्यास ले लूंगा… नहीं तो आप…।
यह भी पढ़ें: Bollywood Latest News
40 करोड़ लोगों को पहुंचाई ठेस
बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) को टैग करते हुए पवन सिंह ने लिखा- नहीं बोलना चाहता था… लेकिन आपने सिर्फ पवन सिंह का ही दिल नहीं दुखाया है, बल्कि 40 करोड़ भोजपुरी भाषी और कलाकारों को प्रेम करने वाले लोगों के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई है। इस पोस्ट पर ढेरों यूजर्स ने कमेंट किया है।
Published on:
29 Mar 2024 08:31 pm

बड़ी खबरें
View Allभोजपुरी
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
