4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhath Ke Baratiya: छठ के बरतिया मूवी का ट्रेलर हुआ रिलीज, 2 दिन में रिकार्ड 12 लाख लोगों ने देखा, माही का जबरदस्त रोल

Chhath Ke Baratiya: भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा और माही श्रीवास्तव की फिल्म छठ के बरतिया के ट्रेलर को एक दिन में एक मिलियन व्यूज मिल गये हैं।  

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Nov 02, 2023

chhath_ke_baratiya.jpg

Chhath Ke Baratiya: छठ का त्योहार नजदीक है और मेकर्स ने फिल्म 'छठ के बरतिया' का ट्रेलर रिलीज किया है, जो भोजपुरी के फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एआरके वर्कस चैनल रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म छठ के बरतिया का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

ट्रेलर को एक दिन में एक मिलियन से ज्यादा व्यूज और 9 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फिल्म के निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव और निवेदिता कुमार हैं।निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि छठ के बरतिया छठी मईया के ऊपर बनी है, जिसमें आपको छठ के व्रत की महिमा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। फिल्म की कहानी पृरी तरह से धार्मिक परिवेश में बनाई गई है। इस व्रत को करने के लिए लोगों विदेश से भी देश में आते हैं।

ये फिल्म दर्शकों को सिनेमा हॉल में आने को मजबूर कर देंगी। क्योंकि इसकी कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। वही इसके निर्देशक कन्हैया एस विश्वकर्मा, कॉन्सेप्ट एव प्रोजेक्ट डिजाइनर देव पाण्डेय ने किया है। इस फिल्म में स्मृति सिन्हा, अंशुमन मिश्रा, माही श्रीवास्तव, समर्थ चतुर्वेदी, रितु पाण्डेय प्रतिभा साहु, शुभकिशन शुक्ला, अनामिका तिवारी, अंजली तिवारी, अशोक गुप्ता सहित कई कलाकार हैं।छठ के बरतिया, 10 नवंबर को रिलीज होगी प्रेम वार्ता।