भोजपुरी

Pawan Singh के इस नए गाने से झूम उठा पूरा यूपी-बिहार, पुराने अंदाज में दिखें पॉवर स्टार

Pawan Singh New Song: हाल ही में सुपरस्टार पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है। ये गान काफी धमाकेदार है। कुछ घंटे में इस गाने पर मिलियनस में व्यूज मिले हैं। यहां वीडियो देखें…

less than 1 minute read
Oct 03, 2023
'कईसन पियवा के चरितर बा 2.0' हुआ रिलीज

Pawan Singh New Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह का आज एक नया गाना 'कईसन पियवा के चरितर बा 2.0' रिलीज हुआ है। यह गाना पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म वान्टेड के गाने 'पियवा के कईसन चरितर बा' का अपडेटेड वर्जन है। उनका का यह गाना इस समय सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

यूट्यूब पर इस गाने के वीडियो को कुछ घंटे में मिलियनस व्यूज मिले हैं। इस बात की जानकारी पवन सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करके दिया है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। इसका निर्देशक पवन पाल हैं। इस गीत के लेखक सुभम मिश्रा हैं और म्यूजिक कंपोजर प्रियांशु सिंह हैं।

यहां देखें पवन सिंह का नया गाना


यह भी पढ़ें: आदि शंकराचार्य का ऐतिहासिक बायोपिक बना रहे 'लगान' के डायरेक्टर! सनातनियों के इतिहास को बताएगी ये फिल्म

आग की तरह फैल रहा है गाना

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का जैसे ही कोई नया गाना रिलीज होता है तो लोग उसे अपना भरपूर प्यार देते हैं। अब उनका यह गाना 'कईसन पियवा के चरितर बा 2.0' सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। एक्टर का ये गान काफी धमाकेदार है। लोगों ने इस गाने पर रील भी बनाना शुरू कर दिया है। पवन सिंह अपने इस गाने को लेकर काफी ट्रेंड कर रहे हैं।

Updated on:
03 Oct 2023 07:17 pm
Published on:
03 Oct 2023 07:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर