Bhojpuri Big Budget Movie: क्या आप जानते हैं कि जिन भोजपुरी फिल्मों की चर्चा दुनियाभर में होती है उसका बजट कितना रहता है।
Bhojpuri Big Budget Movie: भोजपुरी इंडस्ट्री इस समय अच्छी कमाई कर रही है। क्योंकि बिहार, यूपी के लोगों को भोजपुरी गाने और फिल्में काफी पसंद आते हैं। साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में जिस तरह करोड़ो का बजट होता है, वैसा वो दौर भोजपुरी सिनेमा में भी आ चूका है। भोजपुरी के सुपरस्टार्स और गानों का अलग ही क्रेज है, क्योंकि भोजपुरी इंडस्ट्री लोगों को आकर्षित करने का हुनर रखती है। जानिए भोजपुरी में बनी वो फिल्में कौन सी हैं जिनकी बजट बहुत महंगी है।
Veer Yodha Mahabal- यह फिल्म निरहुआ की है। फिल्म ‘वीर योद्धा महाबली’ भोजपुरी के इतिहास की सबसे ज्यादा रुपए में बनकर तैयार होने वाली फिल्म है। इस फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपए का था। कहा जाता है कि इसके आधे पैसे में कोई भोजपुरी फिल्में बन सकी है।
Nirahua Chalal London- इस लिस्ट में दूसरा नाम भी निरहुआ का ही आता है। निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस वजह से फिल्म अच्छी कमाई भी की थी। इस फिल्म का बजट 4 करोड़ रुपए था। भोजपुरी इंडस्ट्री के लिहाज से ये बजट बेहद ज्यादा है।
Challenge- इस फिल्म में पवन सिंह लीड रोल में थे। ये फिल्म भोजपुरी सिनेमा के इतिहास की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म का बजट 1 करोड़ का था। पवन सिंह की फिल्म ‘चैलेंज’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।
Mai Sehra Bandh Ke Aaunga- ये फिल्म खेसारीलाल यादव की है। इस फिल्म का बजट 2 करोड़ का था। फिल्म को फैंस ने पसंद किया था। कहा जाता है कि निरहुआ के बाद खेसारी लाल यादव सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्टार हैं। उस समय उनकी इस फिल्म की भी खूब प्रशंसा भी हुई थी।