
5 इंस्टीट्यूट्स के 100 स्टूडेंट्स ने पंचतत्व थीम पर रैंप वॉक कर दिया सेव इनवॉयरमेंट का मैसेज
भोपाल। मैनिट में शुक्रवार से तीन दिवसीय कल्चरल फेस्ट 'मैफिक' का आगाज हुआ। फेस्ट का आगाज फैशन शो 'पनाश' से हुआ। पृथ्वी, अग्नि, वायु, जल और आकाश यानी पंचतत्व थीम पर फैशन शो आयोजित किया गया था। इस कॉम्पीटिशन में प्रदेश के 5 इंस्टीट्यूट्स मैनिट, निफ्ट, एक्सीलेंस, एनएलआईयू और हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की टीमों ने हिस्सा लिया। और अपने अंदाज में पंचतत्वों को प्रदर्शित किया। शो में अरोह ग्रुप के 20 स्लम के बच्चों ने भी भाग लिया। इन बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा मैनिट स्टूडेंट्स उठा रहे हैं। इन बच्चों ने शो में देश की तीनों सेनाओं को रिप्रजेंट किया।इसके बाद मैनिट के बैंड रूबरू ने हाई बीट्स म्यूजिक के साथ परफार्मेंस दी। वहीं, स्टूडेंट्स ने हॉलीवुड-बॉलीवुड गानों पर डांस परफॉर्मेंस भी दी। पूरे इवेंट में 55 से ज्यादा कॉलेज के स्टूडेंट्स विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
शो में मैनिट की आर्किटेक्ट डिपार्टमेंट की फस्र्ट ईयर स्टूडेंट तनाया गुप्ता ने आकाश को रिप्रेजेंट किया तो कुशाग्री गोयल ने आग को। इसी तरह इलेक्ट्रीक्स डिपार्टमेंट की दिव्या यादव और इलेक्ट्रीकल की काव्या सी. ने आकाश को रिप्रेजेंट करते ड्रेस कैरी की थी। वहीं, ईसी डिपार्टमेंट की फस्र्ट ईयर स्टूडेंट्स दिया रावल ने धरती और सिविल फस्र्ट ईयर की मोनिका मंडल ने पानी को अपनी पोशाका के माध्यम से पेश किया। स्टूडेंट्स का मकसद सेव इंवॉयरमेंट का मैसेज देना था। फैशन शो में निफ्ट की दो, हरिसिंह गौर विवि की एक, एनएलआईयू और एक्सीलेंस की एक-एक टीम ने हिस्सा लिया। वहीं, मैनिट दस टीमें फैशन शो में शामिल हुई। करीब 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पंचतत्वों को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के अगले चरण में निफ्ट की फैशन डिजाइनिंग स्टूडेंट सुमिल ने हवा, मेघा ने आग, राखी वर्मा ने धरती और दिनाशी ने आकाश को प्रदर्शित करती हुई ड्रेस पहनी। वहीं, हरिसिंह गौर विवि की बीएससी सेकंड ईयर की उषा लोंगवानी ने अर्थ को प्रजेंट किया। एक्सीलेंस के आठ सदस्यीय ग्रुप ने फायर थीम पर ड्रेस कैरी की। वहीं एलएनआईयू के 6 सदस्यीय ग्रुप में जिजान ने फायर तो मन शर्मा ने पानी थीम पर ड्रेस कैरी की।
चालीस सदस्यीय ग्रुप ने दी परफॉर्मेंस
फैशन शो के बाद मैनिट के बैंड रूबरू ने धमाकेदार परफार्मेंस दी। बैंड की शुरुआत शार्पी और मानसी के गाए गीत कैसी पहेली.. से हुई। इसके बाद सृष्टि और जैसिका ने माइया माइया... गीत गाया। गीत के बोल और बैंड की धुन ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। अगली कड़ी में डी डी डेसी..., छुलो मुझको, उड़ता पंजाब, ओ मेरी जान, जी करता दिल हारा, ब्लैक स्पेस... जैसे गानों पर श्रोताओं का झूमने पर मजबूर कर दिया। बैंड ने फस्र्ट ईयर से लास्ट ईयर तक के करीब 40 सदस्यीय दल ने स्टेज पर परफॉर्मे किया। अंतिम कड़ी में स्टूडेंट्स ने डांस परफॉर्मेंस दी। रागिनी ने जहां बैली डांस पेश किया तो अर्पित, हर्ष और विपलव ने जैकेट चेजिंग पर परफॉर्म किया। इसके बाद इना-मिना, लेके पहला प्यार, ओ हसीना, पान बनारस वाला, एक-दो-तीन जैसे मेलोडियस सॉन्ग से लेकर मेरे वाला डांस जैसे नए बॉलीवुड गीतों पर डांस का हुनर दिखाया।
Published on:
30 Mar 2019 08:24 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
