1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

108 के नए कॉल सेंटर का फाइनल ट्रायल शुरू, एक दिन में 50 हजार कॉल होंगे अटेंड

कैपिटल मॉल में तैयार हो रहा है नया कॉल सेंटर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Ram kailash napit

•

Updated: 14 Feb 2020, 3:07 AM IST

 call center

call center

भोपाल. 108 एंबुलेंस के संचालन के लिए जिकित्जा हेल्थ केयर और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा नए कॉल सेंटर तैयार किया जा रहा है। गुरुवार से कॉल सेंटर का फुल ट्रायल शुरू किया गया। इस कॉल सेंटर के तैयार होने के बाद हर रोज 50 हजार कॉल अटेंड हो सकेंगी। अभी रोजाना 35 हजार कॉल अटेंड हो पा रही हैं। मिशन के अधिकारियों के मुताबिक जैसे-जैसे वाहनों की संख्या बढ़ रही है साथ साथ दुर्घटना के आंकड़े भी बढ़ गए हैं। इसके साथ ही लोग भी ज्यादा जागरूक हैं इसके कारण कॉल की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में सर्वर (डाटा सेंटर) की क्षमता 50 हजार कॉल रोजाना के लिहाज से की गई है। एनएचएम के अफ सरों ने बताया कि नए कॉल सेंटर में आईटी (इंफ ॉरमेशन टेक्नोलॉजी) की नवीनतम तकनीकों का प्रयोग किया गया है।

नौ करोड़ रुपए के इस कॉल सेंटर में डाटा बैकअप भी ज्यादा दिनों तक रखा जा सकेगा। इसके अलावा अभी 240 लाइन (चैनल) हैं, इन्हें बढ़ाकर 360 किया गया है। यानी एक साथ 360 लोग कॉल कर सकते हैं।

150 लोग कॉल करेंगे अटेंड

कॉल सेंटर में कॉल रिसीव करने के लिए 150 अटेंडेंट रहेंगे। मौजूदा कॉल सेंटर में 90 लोग ही बैठ सकते हैं। कम कॉल अटेंडेंट होने की वजह अक्सर वेटिंग रहती है। इनमें जीपीएस के जरिए एंबुलेंस की निगरानी करने वाले 20 कर्मचारियों की टीम भी शामिल रहेगी। इससे एंबुलेंस पहुंचने में देरी नहीं होगी।

एक साल हो गया है लेट
नए कॉल सेंटर को शुरू करने के लिए एनएचएम ने पहले पिछले साल मई फिर अगस्त और इसके बाद दिसंबर की समय सीमा तय की थी, पर नए उपकरण लगाने के चलते कॉल सेंटर शुरू का पाए। पहले योजना थी कि पुराने कॉल सेंटर के उपकरणों को ही नई जगह शिफ्ट किया जाएगा लेकिन कंपनी का तर्क था कि शिफ्टिंग में कॉल सेंटर बंद हो जाएगा। इससे दो से तीन दिन तक लोगों को खासी दिक्कत होगी। ऐसे में नए उपकरण खरीदे गए।

बंद हो गया मौजूदा कॉल सेंटर

108 का मॉजूदा कॅाल सेंटर कमला नेहरू अस्पताल में हैं। नए कॉल सेंटर में टेस्टिंग शुरू होने के बाद पुराने सेंटर को बंद कर दिया गया है। एक दो दिन में नए कॉल सेंटर का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।