27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब MP में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ हुआ गैंगरेप, 4 दरिंदो ने दिया घटना को अंजाम

मेडिकल में सामने आया कि बच्ची से पूर्व में भी होता रहा है,रेप। भाई ढूंढ़ने दूसरे शहर से आई बहन भाई के इंतजार में स्टेशन पर ही रहती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 8 Nov 2017, 1:20 PM IST

Another gangrape in bhopal

भोपाल। शहर के हबीबगंज स्टेशन के पास कुछ दिन पहले एक छात्रा से हुए गैंगरेप का मामला अभी शांत तक नहीं हुआ था कि शहर में एक और शर्मसार करने वाली घटना हो गई। एक ओर जहां रेलवे पुलिस सहित सामान्य पुलिस पर इस घटना को लेकर कई प्रश्न उठे, वहीं इसके बाद की गई कार्रवाई ने पुलिस को काफी हद तक शर्मसार भी किया।

वहीं घटना के बाद जनता को शांत रखने के लिए रेलवे एसपी व भोपाल आईजी का स्थानांतरण कर दिया गया था। जबकि कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई, लेकिन इतना सब होने के बाद भी भोपाल में गैंग रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

जानकारी के अनुसार इस बार दरिंदो ने एक 12 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। यह घटना कोचिंग छात्रा(31 अक्टूबर) से हुए गैंगरेप के चंद दिनों बाद 3 नवंबर को हुई। जहां भोपाल रेलवे स्टेशन के पास एक जर्जर मकान में एक 12 साल की बच्ची के साथ 4 लोगों ने गैंगरेप किया।

ये भी पढ़ें : खाकी का खौफ खत्म!, गैंगरेप के बाद एक्शन में आई पुलिस को मनचलों ने 4 जगह दिखाया ठेंगा

कहा जा रहा है कि जब इस बात की खबर जीआरपी को लगी तो उन्होंने फिर से अपनी संवेदनहीनता का परिचय दिया, लेकिन जब मंगलवार को पीड़ित बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया तो पुलिस और डॉक्टर के होश उड़ गए। टेस्ट में बच्ची को 4 माह का गर्भ होने की बात सामने आई। फिलहाल उसे भोपाल के सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक जब यह खबर मीडिया तक पहुंची तो जीआरपी ने आनन-फानन में मामला दर्ज किया।

बच्ची का अपने भाई को ढूंढते हुए जबलपुर से भोपाल आना बताया जा रहा है। भाई को खोजने के लिए वह रेलवे स्टेशन पर ही सोती थी। इस बीच बच्ची पर कुछ दरिंदों की नजर पड़ी। वो इसे बहला फुसला कर सुनसान जगह ले जाते थे और वहां गैंगरेप करते। बच्ची ने जीआरपी को बताया कि उसे अक्सर पेट में दर्द होता था। पर उसे समझ नहीं आता था कि दर्द क्यों हो रहा है, जब भी दर्द होता तो वह कुछ खा लेती थी। फिलहाल पुलिस गैंगरेप के आरोपियों की तलाश कर रही है।