21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्र ने खोली IAS अफसरों की संपत्ति फाइल, MP के ये कलेक्टर सबसे ज्यादा ‘अमीर’

MP News: केंद्रीय कार्मिक विभाग द्वारा सार्वजनिक आइएएस अफसरों की संपत्ति के ब्योरे में खुलासा, तीसरी शादी रचाने वाले अवि प्रसाद करोड़ों के मालिक, सिरप कांड में हटे IAS अधिकारी 18 लाख कमा रहे।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Mar 15, 2026

कॉलोनी के लेआउट में बदलाव का विरोध करना महंगा पड़ा, पुलिस में शिकायत दर्ज

कॉलोनी के लेआउट में बदलाव का विरोध करना महंगा पड़ा, पुलिस में शिकायत दर्ज

IAS Officers Assets: प्रदेश में बीते दो सालों में चर्चाओं में रहे कई आइएएस इस बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह, इनकी अचल संपत्ति है। बता दें, केंद्रीय कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को आइएएस अफसरों की संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक किया था। सीएस और एसीएस अफसरों के बाद पत्रिका की पड़ताल में कुछ चर्चित आइएएस अफसरों की संपत्ति पेश की जा रही है। इनमें तीसरी शादी के बाद सुर्खियों में आने वाले अवि प्रसाद और उनकी पत्नी अंकिता धाकरे के भी नाम शामिल हैं।

इनके पास मिलाकर करीब साढ़े पांच करोड़ की अचल संपत्तिया हैं। वहीं सिरप कांड के बाद छिंदवाड़ा से हटाए गए 2010 बैच के आइएएस शीलेंद्र कुमार सिंह के पास 3.70 करोड़ की संपत्ति है। ये संपत्ति जबलपुर, यूपी, इंदौर व भोपाल में है, इसमें 27 एकड़ कृषि भूमि भी है। वे इनसे 18 लाख सालाना कमा रहे हैं। (MP News)

पैतृक विरासत में अवि प्रसाद को मिली संपत्तियां

तीसरी शादी कर सुर्खियों में आए 2014 बैच के आइएएस अवि प्रसाद के पास यूपी के शहरों में 3.62 करोड़ की अचल संपत्ति है, जो विरासत में मिली हैं। जबकि उनसे शादी करने वालीं 2017 बैच की आइएएस अंकिता धाकरे को मायके से विरासत में दो मंजिला मकान व 8 हेक्टेयर जमीन मिली है। जोकि 1.70 करोड़ की है।

भाजपा विधायक से टकराने वाले कलेक्टर के पास 6.70 करोड़ की संपत्ति

भिंड में कलेक्टर रहते संजीव श्रीवास्तव और भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा के बीथ रेत खनन को लेकर बीते वर्ष तीखी बहस हुई। मामला इतना बढ़ा कि विवाद देशभर में चर्चा में रहा था। उन्हीं श्रीवास्तव व उनके भाई के पास 6 करोड़ का भोपाल में कमर्शियल स्पेस व उनकी पत्नी के पास जबलपुर में 70 लाख रुपए का डुप्लेक्स है। इससे सालाना 1.32 लाख रुपए की कमाई भी होती है।

कलेक्टरों में कन्याल सबसे अमीर तो 12 सिर्फ पगार के भरोसे

कलेक्टरों में गुना के किशोर कुमार कन्याल सबसे अमीर है। उनके पास 3.16 करोड़ की अचल संपत्ति है। जबकि 55 में से 12 कलेक्टर ऐसे हैं, जिनके पास एक रुपए की अचल संपत्ति नहीं है तो बाकी के लखपति व करोड़पति है। इनके पास खेती की जमीन, प्लाट व कीमती मकान है। कुछ तो इनसे कमाई भी कर रहे हैं। आइएएस किशोर कुमार कन्याल इस समय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में आने वाले गुना जिले में पदस्थ है। वे पूर्व में भी कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं।

अशोकनगर से हटे सिंहके पास 10 एकड़ जमीन

हाइप्रोफाइल विवाद में अशोकनगर कलेक्टर के पद से हटाए गए आदित्य सिंह के पास रीवा के मनगंवा में 10 एकड़ जमीन है। हालांकि उन पर लगे आरोपों की सत्यता आज भी हवा में है। उधर जिन आरोपों को आधार बनाकर उन पर कार्रवाई की वे मजे काट रहे हैं।

नर्मवापुरम कलेक्टर मीणा की संपत्ति घटी

नर्मदापुरम में 2013 बैच की तेज-तर्रार कलेक्टर सोनिया मीणा हैं। उन्हें पिता ने जयपुर में 2010 में जमीन का एक छोटा टुकड़ा गिफ्ट किया। जिसकी कीमत 2010 में 4.5 लाख रुपए थी। जनवरी 2026 में उन्होंने इसी संपत्ति की कीमत मात्र 1 लाख रुपए दर्शाई है।

इनके पास एक रुपए की अचल संपत्ति नहीं

अनूपपुर-हर्षल पंचोली
सीहोर- बालागुरू के
नरसिंहपुर-शीतला पटले
शाजापुर-रिजु बाफना
मुरैना-लोकेश जागिड़
खरगोन-भव्या मित्तल
आलीराजपुर-नीतू माथुर
सतना-सतीश कु. एस
खंडवा-ऋषव गुप्ता
रीवा-प्रतिभा पाल

सिनोनिया-मिश्रा के पास जीरो संपत्ति

इंदौर दूषित जलकांड में निलंबित हुए आइएएस रोहित सिसोनिया के पास कोई संपत्ति नहीं है। लंबे समय तक इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त रहते जल कार्य का जिम्मा संभाल चुके उज्जैन निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के पास भी कोई संपत्ति नहीं है। (MP News)