भोपाल

भोपाल में अब तक सामान्य से 2 इंच अ​धिक बारिश, कभी मौसम खुशनुमा तो कभी उमस कर रही बेहाल

शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें, शहर में बारिश की स्थिति 1 जून से अब तक बारिश 280.5 सामान्य से 50.5 अधिक 1 जुलाई से अब तक बारिश 90.6 मिमी बारिश

2 min read
Jul 09, 2023
,,- - भोपाल में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा, सुहाना सनडे

भोपाल. राजधानी में इन दिनों रूक-रूककर बारिश का दौर जारी है। 1 जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन में अब तक सामान्य से 2 इंच अधिक बारिश हो चुकी है। इन दिनों भी कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश का दौर जारी है। रविवार को भी शहर में बादल छाए रहे, मौसम खुशनुमा रहा। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बोछारे जारी रही। आगे भी मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है।

जुलाई माह में पिछले एक सप्ताह में 90.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि पिछले साल जुलाई के पहले सप्ताह में 170 मिमी बारिश हो गई थी। राजधानी में इन दिनों कभी हल्की तो कभी तेज बौछारों का क्रम चल रहा है। जुलाई माह का एक सप्ताह गुजर चुका है। पहले सप्ताह में सिर्फ गुरुवार की रात्रि में ही शहर में तेज बारिश हुई थी, शुक्रवार को भी हल्की और मध्यम बारिश का दौर चला। शनिवार को दिन भर हल्की धूप और बादलों की स्थिति रही, वहीं रविवार को बादल छाए रहे और मौसम खुशनुमा रहा। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारे भी पड़ी।
1 जुलाई से अब तक शहर में 90.6 मिमी बारिश हुई है।

मानसून ट्रफ, लो प्रेशर एरिया
मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन का कहना है कि फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हल्की और मध्यम बारिश का दौर चलता रहेगा। इस समय मानसून ट्रफ मप्र के शिवपुरी, सीधी होते हुए गुजर रही है, इसके साथ ही राजस्थान में एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, इसके कारण बारिश, बौछारों का सिलसिला चल रहा है।


अगले सप्ताह से आएगी तेजी

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला का कहना है कि इस समय सिस्टम तो है, लेकिन वह दूर है, इसलिए कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश की स्थिति बन रही है। फिलहाल हल्की और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आने वाले 13 जुलाई के बाद एक सिस्टम बनने के बाद तेज बारिश होने की उम्मीद है।

Published on:
09 Jul 2023 10:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर