गैस सिलेंडर महंगा होने से परेशान थे लोग
दरअसल लगातार बढ़ रहे गैस के दामों के चलते उज्जवला योजना के पात्र हितग्राही एक दो बार गैस रिफिलिंग करवाने के बाद गैस नहीं भरवा रहे थे, क्योंकि गैस सिलेंडर करीब एक हजार रुपए के पार चला गया है, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत लोगों को तो सिर्फ लकड़ी ही सस्ती पड़ती थी, क्योंकि उसमें उनको पैसा नहीं देना पड़ता था, लेकिन अब योजना के तहत सब्सिडी मिलने से वे उपभोक्ता भी रिफिलिंग कराने लगेंगे, जो लंबे समय से गैस नहीं भरवा रहे थे।