script‘किस कांड’ वाले विवादित डॉ. निदारिया बने CMHO, कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना | 2019 Viral Kiss Kand video Dr Raju Nidharia Became CMHO in Shajapur | Patrika News
भोपाल

‘किस कांड’ वाले विवादित डॉ. निदारिया बने CMHO, कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना

‘किस कांड’ के विवादित डॉ. राजू निदारिया को शाजापुर सीएमएचओ बनाने पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ट्वीट कर भाजपा और स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधा..

भोपालJan 07, 2021 / 03:38 pm

Shailendra Sharma

kiss.png

भोपाल. करीब 2 साल पहले ‘किस कांड’ को लेकर सुर्खियों में आए विवादित डॉ. राजू निदारिया एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उनके चर्चाओं में होने की वजह उन्हें मिलने वाला प्रमोशन है। स्वास्थ्य विभाग ने ‘किस कांड’ के विवादित डॉक्टर राजू निदारिया को शाजापुर का सीएमएचओ बना दिया है, जिसे लेकर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ट्वीट कर भाजपा और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी पर निशाना साधा है।

https://twitter.com/INCIndia?ref_src=twsrc%5Etfw

अरुण यादव ने ट्वीट कर साधा निशाना
डॉ. निदारिया को शाजापुर का CMHO बनाए जाने को लेकर अरुण यादव ने ट्वीट कर भाजपा और स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधा है। अरुण यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कांग्रेस सरकार ने अश्लीलत वीडियो कांड 2019 में फंसे उज्जैन के सिविल सर्जन डॉ.राजु निदारिया को सस्पेंड कर दिया था,मगर “प्रभु कृपा” (मंत्री प्रभुराम चौधरी) से उन्हें अब शाजापुर CMHO बना दिया गया,वो भी सीनियर CMHO डॉ फुलम्बरीकर के रिटायर होने से 2 महीने पहले ! शिवराज सिंह जी आज कल आप कौन से फॉर्म में है ? “प्रभु कहीं बेड़ा गर्त न कर दें” ? बता दें कि करीब दो साल पहले साल 2019 में डॉ. राजू निदारिया उज्जैन के जिला अस्पताल में सिविल सर्जन थे और तब उनका एक नर्स को किस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद डॉ. निदारिया को सस्पेंड कर दिया गया था।

 

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw

स्वास्थ्य मंत्री पर हमलावर है कांग्रेस
वहीं दूसरी तरफ ये लगातार दूसरी बार है जब स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी पर कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की पत्नी डॉ. नीरा को प्रभारी संयुक्त संचालक बनाए जाने पर भी कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री पर हमला बोला था तब कांग्रेस ने कहा था कि अंधा बांटे रेवड़ी, फिर अपने-अपने को दे ।

देखें वीडियो- छुहिया घाटी में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत 9 लोग घायल

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yj2g2
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो