2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोपहर होते ही चमक जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत, होने जा रहे हैं मालामाल

शुभ योग से बदलेगी कई राशियों की किस्मत, जानिए कौन सी हैं वे राशियां...

3 min read
Google source verification
Rashifal

Rashifal

भोपाल। 29 मई दिन बुधवार को वृश्चिक राशि के बृहस्पति की दृष्टि मीन राशि के चंद्रमा पर पड़ रही है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन चंद्रमा और बृहस्पति की जोड़ी बनने से ये कई राशियों की कुंडली में राजयोग बना रही है। इसके प्रभाव से वृष, मिथुन, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए फायदे वाला दिन रहेगा। जानिए कैसा रहेगा इन राशियों के लिए आज का दिन ......

वृष राशि

कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। यात्रा सफल रहेगी, शुभ कायों में व्यय होगा। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति की होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे है।

मिथुन राशि

समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं। अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

कर्क राशि

दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे। आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। कोई नया काम शुरु करने में विलंब हो सकता है। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

कन्या राशि

दोस्त और जीवनसाथी आप को सुकून और खुशी देंगे । नई योजनाओं को क्रियान्वित करने का बेहतरीन दिन है। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें चोरी होने की संभावना है । नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और नई नौकरी के लिए प्रयास करने वालों को इंटरव्यू में सफलता मिलने के संकेत हैं। जीवन साथी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है व स्वयं भी पेट के रोगों से सावधान रहें।

वृश्चिक राशि

अपनी महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें अन्यथा जल्दबाजी में लिया फैसला परेशानी में डाल सकता है। अचल संपत्ति से लाभ होगा। कपड़ा व्यापारियों के लिए भी दिन अच्छा है। आज आपको अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा परंतु निश्चित रूप से आपको उचित फल प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ सारे मनमुटाव भुला कर प्यार के पल गुजार पाएंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध सुधरेंगे । छात्रों के लिए तनाव भरा दिन है।

Story Loader