
हादसे का डर: पंचशील नगर की जर्जर पुलिया से आवागमन कर रही 3 हजार की आबादी
भोपाल/पंचशील नगर। राजधानी को स्मार्ट बनाने के नाम पर एक ओर नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण और जर्जर इमारतों, पुलियाओं आदि को ढ़हाया जा रहा है। वहीं इससे रहवासियों को हो रही समस्याओं की जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं। इसकी एक बानगी पंचशील नगर में देखने को मिल रही है।
यहां वर्षों से जर्जर पड़ी पुलिया को जिम्मेदारों द्वारा ढ़हाने के बाद इस ओर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। वार्ड-47 के अंर्तगत आने वाले पंचशील नगर में करीब 3 हजार की आबादी है। पंचशील नगर में मुख्य सडक़ के पास नाला होने के कारण लोगों को आवगमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
जिससे लोगों को निजाद दिलवाने के लिए वर्षों पहले जिम्मेदारों द्वारा यहां द्वि-मार्गिय पुलिया का निर्माण कराया गया था, लेकिन समय पर मेंटेनेंस नहीं होने से यह पुलिया भी जर्जर हो गई। इसका एक हिस्सा पिछले वर्ष जुलाई माह में जिम्मेदारों द्वारा तुड़वाया गया था, लेकिन इसके बाद से अब तक यहां दोबारा निर्माण कार्य नहीं शुरू किया गया है।
रहवासियों ने बताया कि पुलिया टूटी होने के कारण उन्हें आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। उनके द्वारा कई बार जि मेदारों से पुलिया निर्माण की मांग की गई, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर चलता कर दिया गया।
रहवासियों का कहना है कि जिम्मेंदारों द्वारा करीब 3 माह से निर्माण कार्य शुरू करने की बात की जा रही है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका। जिससे बारिश के मौसम में लोगों को इस वर्ष भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
सुरक्षा के नाम पर जिम्मेदारों ने रखवाया सिर्फ एक बोर्ड
पुलिया का आधा हिस्सा ढहाए जाने से इसका पूरा दबाव दूसरे हिस्से पर आ रहा है। यहां से निकल रहे नाले के कारण यह हिस्सा भी जर्जर होता जा रहा है। इससे लोगों को इस मार्ग पर आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है, लेकिन यहां कार्य और रहवासियों की सुरक्षा के नाम पर जिम्मेदारों द्वारा सिर्फ निर्माण कार्य प्रगति पर है का एक बोर्ड यहां रखवा गया है, लेकिन निर्माण शुरू नहीं कराया गया है।
नालों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है
कुछ माह पहले ही मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत पंचशील नगर पुलिया और हर्षवर्धन नगर से लेकर एकांत पार्क तक नालों के निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 20 लाख की राशि स्वीकृत हो चुकी है। वर्क आर्डर जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-राजेश खटीक, पार्षद वार्ड-47
Published on:
20 May 2018 04:36 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
