
गौ-वंस वध मामले में फरार राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पर पांच हजार का इमान घोषित
भोपाल। गौ-वंश वध मामले मे फरार मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कौरव की अब तक गिरफ्तारी नही हो पायी है। जिसको लेकर रविवार को कटारा थाना पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम रखा। एसपी साउथ ने इसके आदेश जारी कर दिए है। महीनों से फरार चल रहे नेता सुरेन्द्र कौरव के बगरोदा पठार गांव स्थित गायत्री गौशाला से पुलिस ने गौ-वंश के मांस, हड्डी, खाल समेत अवशेष जब्त किए थे।
पुलिस का मानना है कि गौशाला से गौ-वंश का मांस सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस कौरव की तलाश में जुटी है। कौरव की आखिरी लोकेशन पुलिस को भिंड में मिली थी, महीनों से नेता सुरेन्द्र कौरव की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 5 हजार का इनाम रखा है।
मांस की बदबू से पुलिसकर्मियों को हुई उल्टी
शुक्रवार को पुलिस गायत्री को लेकर उसके गौशाला पहुंची। जहां, मांस की बदबू से पुलिसकर्मियों को उल्टी होने लगी। ऐसे में पुलिसकर्मी तुरंत ही गौशाला से निकलकर बाहर आकर खड़े हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को भी गौशाला से गौ-वंश के अवशेष जब्त किए हैं।
मांस साफ करते देख पुलिस को दी सूचना
घटना के प्रत्यक्षदर्शी रामगोपाल चौकसे ने पुलिस को सूचना दी थी कि कौरव की पत्नी गायत्री गौशाला में पानी से मांस साफ कर रही है। वहीं, हाल ही में गौशाला से बाहर निकले एक वाहन से खून टपक रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को बड़ी मात्रा में गौशाला के अंदर गौ-वंश वध के अवशेष मिले।
50 गाय में सिर्फ 3 बची
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गौशाला में 50 से अधिक गाय थीं। गुरुवार को जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सिर्फ तीन गाय गौशाला में मिली। पुलिस ने इन तीनों गायों को नगर निगम के सुपुर्द कर दिया है। ग्रामीण रवि मीणा ने आरोप लगाया कि गौशाला संचालक द्वारा गौ-वंश का वध कर मांस की बिक्री की जाती है।
Published on:
20 May 2018 04:26 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
