
on line transfers of principals and head masters in UP
भोपाल. अगर कार और बाइक खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो फिर यह आपके लिए सही समय है। आपको मिलने जा रहा है सबसे बड़ा मौका जहां पर कार और बाइक की खरीदी पर हजारों रुपए बचा सकते हैं। सरकार ने ऐलान किया है कि व्यापार मेले से खरीदी करने वाले लोगों को रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट देंगे। इसके चलते लोगों को हजारों रुपए का मुनाफा हो सकता है। कारों में यह रकम काफी ज्यादा हो सकती है।
दरअसल, ग्वालियर व्यापार मेले में पहले के सालों में यह छूट मिलती रही है। लेकिन पिछले एक दशक से यह छूट बंद थी। जिसको लेकर कई दफा मांग भी उठी। लेकिन भाजपा की सरकार ने कभी इस मांग पर ध्यान भी नहीं दिया और खजाने का बहाना बनाकर मांग को दरकिनार कर दिया। लेकिन कांग्रेस सरकार बनने के बाद कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा था और कहा था कि ग्वालियर व्यापार मेले में बिकने वाले वाहनों पर 50 फीसदी छूट रोड टैक्स में दी जाए। हालांकि उसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई थी। लेकिन आज उनके समर्थक मंत्री गोविंद राजपूत ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही घोषणा कर दी। प्रदेश सरकार के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत ने घोषणा करते हुए कहा कि ग्वालियर व्यापार मेले में बिकने वाले वाहनों पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी।
यहां पर सात फीसदी रोड टैक्स
मध्यप्रदेश में वाहन खरीदी पर सात फीसदी रोड टैक्स है। ऐसे में अगर छूट की बात करें तो ग्वालियर व्यापार मेले से कार या बाइक खरीदने और बुक कराने पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी। मतलब साढ़े तीन फीसदी की छूट होगी। 50 हजार की बाइक पर यह छूट करीब दो हजार रुपए तक होगी। जबकि कार के मामले में यह रकम काफी ज्यादा होगी।
Updated on:
31 Dec 2018 07:54 pm
Published on:
31 Dec 2018 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
