2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ढाई साल में बनेगी 11 मील से बंगरसिया तक की 6 किमी की रोड

एमपी की राजधानी भोपाल में एक और नई रोड बन रही है। 11 मील से बंगरसिया तक की इस सड़क का काम जल्द शुरू हो रहा है। छह किमी की यह रोड करीब ढाई साल में बनेगी। इससे शहर किनारे भोजपुर चौराहा से लेकर छान-दीपड़ी और नव विकसित कॉलोनियों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

2 min read
Google source verification
chiklodroadbhopal.png

एमपी की राजधानी भोपाल में एक और नई रोड बन रही है। 11 मील से बंगरसिया तक की इस सड़क का काम जल्द शुरू हो रहा है। छह किमी की यह रोड करीब ढाई साल में बनेगी। इससे शहर किनारे भोजपुर चौराहा से लेकर छान-दीपड़ी और नव विकसित कॉलोनियों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

चिकलोद रोड 11 मील से बंगरसिया तक का काम इसी सप्ताह में शुरू हो जाएगा। 6 किमी लंबी रोड 29.32 करोड़ की लागत से 28 माह में बनेगी।
इस नई रोड से नई कॉलोनियों के साथ शैक्षणिक व इसी तरह की गतिविधियों के निजी व सरकारी संस्थानों को भी लाभ मिलेगा। 20 से अधिक नई कॉलोनियों के निवासियों को लाभ मिलेगा।

पीडब्ल्यूडी ने इस रोड के लिए प्रक्रिया पूरी कर दी है। पीडब्ल्यूडी इंजीनियर्स का कहना है कि इस रोड से भोजपुर से लेकर छान-दीपड़ी ओर बंगरसिया, समर्धा, मंडीदीप पर लोगों की पहुंच आसान होगी। पीडब्लूडी के अधिकारियों के अनुसार 29.32 करोड़ रुपए में रोड को 28 माह में तैयार कर दिया जाएगा।

यह रोड भले ही बंगरसिया तक बनेगी, लेकिन इसका लाभ समर्धा व मंडीदीप और आगे हाइवे तक जुडऩे के लिए होगा। भोजपुर की ओर भी रास्ता बेहतर हो जाएगा। नई रोड भोपाल आउटर रिंग रोड से जुड़ी रहेगी। इसका लाभ आवासीय आबादी के साथ संस्थानों को भी होगा।

इस रोड पर बंगरसिया पर करीब 22 बड़े निजी व सरकारी संस्थान हैं। इनके लिए राह आसान होगी। इसके साथ ही यहां जो 20 से अधिक कॉलोनियां भी विकसित हुई हैं जिनके लिए भी रास्ता आसान हो जाएगा।

पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण यंत्री जीपी वर्मा के अनुसार 11 मिल से बंगरसिया रोड के लिए इसी सप्ताह काम शुरू करने की योजना है। शहर किनारे नए क्षेत्रों को विकसित करने में ये रोड बहुत मददगार साबित होगी।

11 मील- बंगरसिया रोड एक नजर में
06 किमी लंबाई
29.32 करोड़ रुपए लागत
04 लेन चौड़ी रोड़ बनेगी
22 शैक्षणिक व अन्य संस्थान इस रास्ते पर
20 से अधिक कॉलोनियां है
04 गांव व उनकी जमीनों को भी लाभ
30 हजार से अधिक वाहन होंगे दो साल में यहां

यह भी पढ़ें: फंदे पर झूल गईं बीजेपी की नेता पूजा दादू, घर में ही की आत्महत्या

Story Loader