12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPS Transfer : आधी रात को हुई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एमपी में 7 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला

IPS Transfer : मध्यप्रदेश में रात 1 बजे 7 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए है।
less than 1 minute read
Google source verification
ips transfer in mp

IPS Transfer : मंगलवार देर रात को गृह विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल का ऐलान किया। मध्यप्रदेश में रात 1 बजे 7 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ओएसडी राजेश हिंगणकर को बदलकर इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को सीएम का नया ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी का पद दिया गया है।

ग्वालियर के अपर परिवहन आयुक्त उमेश जोगा को उज्जैन जोन के नए एडीजी बनाया गया है। वहीं जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह को राजधानी भोपाल पुलिस मुख्यालय का एआईजी बनाया(IPS Transfer) गया है।

7 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला

बता दें कि इससे पहले भी एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। 10 अगस्त को सीएम मोहन यादव ने 47 आईएएस और आईपीएस अधिकारीयों के ट्रांसफर किए थे।