3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

74 के दिग्विजय सिंह ने दी वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं, जमकर हुए ट्रोल

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर भाजपा ने साधा निशाना कहा- वानप्रस्थ की सोचें पूर्व सीएम

2 min read
Google source verification
digvijay_singh.png

भोपाल. एक बार फिर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने ट्वीट के बाद जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने वैलेंटाइन डे पर शुभकमानाएं देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेरे सभी दोस्तों और प्रियजनों को वैलेंटाइन डे की बहुत सारी शुभकमानांए।

दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद अब लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। वैलेंटाइन डे पर दी शुभकमानांओं के बाद बीजेपी ने भी उनपर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह की आयु वानप्रस्थ की हो गई है, उनको उस ओर ही मन लगाना चाहिए। इस उमर में वैलेंटाइन डे की याद नहीं आनी चाहिए।

बीजेपी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में दिग्विजय सिंह जी की उम्र वानप्रस्थ की है, इसलिए अब उस ओर मन लगाना चाहिए और हम भारत के नागरिक हैं, जहां प्रत्येक जीव जंतु से हर क्षण प्रेम करते है और सबका कल्याण की कामना करते हैं। भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि वैलेंटाइन की शुभकामनाओं के अलावा पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को भी याद कर लेते। इस उम्र में भी शहीदों के बजाय आपकी प्राथमिकता कैडबरी, टैडी, लाल गुलाब ही है...बाबू।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी की उम्र में करीब 24 साल का फर्क है। दिग्विजय सिंह ने शादी के बाद नर्मदा परिक्रमा की थी। उस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ अमृतार राय भी थीं। दोनों ही साथ ही में नर्मदा परिक्रमा पूरी की थी। दिग्विजय सिंह की पत्नी का निधन 2013 में बीमारी की वजह से हो गया था। 2014 में दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। जिसमें अमृता राय और दिग्विजय सिंह एक साथ दिख रहे थे। जब इन तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हुआ तो दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि मुझे यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है कि अमृता राय से मेरे रिश्ते हैं। अमृता ने अपने पति से तलाक के लिए केस फाइल कर दिया है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैं इस रिश्ते को औपचारिक रूप दे दूंगा।

2015 में की शादी
अमृता राय की तलाक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिग्विजय सिंह ने एक सादे समारोह में 2015 में शादी कर ली। दोनों अगस्त महीने में तमिलनाडु में शादी की थी। उसके बाद अमृता राय ने फेसबुक पर पोस्ट लिख शादी की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था कि मैंने दिग्विजय सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली है और बाद में इसकी कानूनी मान्यता भी हासिल कर ली है।

Story Loader