
चौंकाने वाला आंकड़ा : इस राज्य में जाली दस्तावेजों से 936 लोग पा चुके हैं सरकारी नौकरी
भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते तीन साल में ऐसे 936 लोग सामने आए हैं, जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरी हासिल की और सरकारी योजनाओं का भी लाभ लिया। इन मामलों में राजधानी भोपाल सबसे आगे है। यहां 327 लोगों ने फर्जी जाति प्रमाण-पत्र और अन्य दस्तावेजों से नौकरियां हासिल की हैं। ग्वालियर दूसरे नंबर पर है।
आपको जानकर हैरानी होगी पर निवाड़ी जैसा छोटा सा जिला इस तरह के केस में तीसरे नंबर पर है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी करने वालों पर कार्रवाई की गई है।
फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वालों के खिलाफ मुहिम शुरु
हालांकि अब सरकार ने फर्जी दस्तावेजों और फर्जी जाति प्रमाण-पत्रों से नौकरियां हथियाने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू की है। इस तरह के जो भी मामले सामने आ रहे हैं, उनकी तत्काल जांच कर कार्रवाई करने का दावा किया जा रहा है। फर्जी जाति प्रमाण-पत्रों के मामले में सरकार ने प्रदेश स्तर पर छानबीन समिति बना रखी है। कलेक्टर और एसपी की रिपोर्ट के आधार पर छानबीन समिति निर्णय लेती है और सरकार इस समिति की अनुशंसा पर कार्रवाई करती है।
प्रदेशभर के टॉप 5 जिले
-राजगढ़ - 51
स्कूलों में बच्चों की वैक्सीनेशन को लेकर दिखा उत्साह, वैक्सीन के लिए लगी लंबी कतारें - देखें Video
Published on:
3 Jan 2022, 10:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.