28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में धुत महिला फॉरेस्ट गार्ड का हंगामा, बैंक स्टाफ को दीं गालियां, पुलिस से मांगने लगी गुटखा

महिला फॉरेस्ट गार्ड ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। महिला गार्ड लगातार बैंक ऑफ इंडिया के स्टाफ के साथ गाली-गलौच करती रही। इस दौरान उसने पुलिस से ही गुटखा मांग लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Jan 2022, 9:39 PM IST

News

नशे में धुत महिला फॉरेस्ट गार्ड का हंगामा, बैंक स्टाफ को दीं गालियां, पुलिस से मांगने लगी गुटखा

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की महिला फॉरेस्ट गार्ड ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। महिला गार्ड लगातार बैंक ऑफ इंडिया के स्टाफ के साथ गाली-गलौच करती रही। इस दौरान उसने पुलिस से ही गुटखा मांग लिया। महिला फॉर्स्ट गार्ड ने उस समय हंगामा शुरु किया, जब उसने बैंक कैशियर से उसके खाते से रुपए निकालने को कहा। इसपर कैशियर ने महिला का खाता चैक करते हुए उसे बताया कि, उसका खाता निल है। अन्यथा उसे मांगी गई रकम नहीं मिल सकती। इसपर नशे में धुत महिला गार्ड आग बबूला हो गई और उसने शोर मचाना शुरु कर दिया। बता दें कि, घटना शहर के सिविल लाइन इलाके में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में हुई है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।


बता दें कि, बैंक में उपद्रव मचाने वाली ये महिला फॉरेस्ट गार्ड खंडवा रेंज में पदस्थ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर की रात उसने नया साल मनाया था। इस दौरान उसने जमकर शराब भी पी थी। 31 की रात को उसने इतना नशा किया था कि, अगले दिन यानी 1 जनवरी को भी उसकी खुमारी नहीं उतरी। वो दोपहर 1 बजे पैसे निकालने बैंक पहुंची। जब कैशियर ने उसके खाते के जीरो बैलेंस की जानकारी दी तो वो बैंक स्टाफ को ही गालीयां देने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, उसका हंगामा करीब 45 मिनट तक चला था। दूसरी ओर, नए साल की वजह से बैंक में लोगों की संख्या बहुत ज्यादा थी। इससे लोगों को काफी असहजता का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक पर विक्की और सारा के घूमने का मामला, विवाद में गृहमंत्री की एंट्री


पुलिसकर्मी से मांगने लगी गुटखा

हंगामा न थमता देख बैंक स्टाफ की ओर से कोतवाली पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। यहां भी महिला गार्ड ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद कोतवाली पुलिस महिला का मेडिकल कराने जिला अस्पताल ले गईं। यहां भी मेडिकल के दौरान उसने डॉक्टर से अजीबो-गरीब बातें करनी शुरु कर दीं। उसने डॉक्टर से कहा कि, मैंने शराब पी ली है, अब मेडिकल कराने से क्या होगा? मेडिकल कराने के बाद फिर उसने पुलिसकर्मियों से गुटखा मांगा। पुलिस फ्रांसिस को थाने ले गई।

स्कूलों में बच्चों की वैक्सीनेशन को लेकर दिखा उत्साह, वैक्सीन के लिए लगी लंबी कतारें - देखें Video