scriptआज इन सात राशियों की चमकेगी किस्मत, बुध बदलेगा अपना घर | aaj ka rashifal 11 sep 2019 today rashifal horoscope with numerology | Patrika News
भोपाल

आज इन सात राशियों की चमकेगी किस्मत, बुध बदलेगा अपना घर

आज भाद्रपद शुक्लपक्ष की त्रयोदशी…

भोपालSep 10, 2019 / 07:24 pm

दीपेश तिवारी

sankashti ganesh chaturthi vrat puja vaidik vidhi with muhurat panchang

sankashti ganesh chaturthi vrat puja vaidik vidhi with muhurat panchang

भोपाल। आज 2019 वर्ष के सितंबर का 11वां दिन यानि 11 सितंबर 2019 के दिन बुधवार ( wednesday rashifal ) है। ज्योतिष में बुध ( mercury ) को ऐसा ग्रह माना गया है, जो जिसके साथ बैठता है या जिसके प्रभाव में रहता है वैसा ही फल प्रदान करता है।
बुध ( astrology ) को बुद्धि का कारक ग्रह माना गया है, वहीं इसका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन के कारक देव प्रथम पूज्य श्री गणेश ( shree Ganesh ) माने गए हैं।

आज का दिन: Todays Special…

तारीख 11 सितंबर 2019 आज का पंचांग तिथि नक्षत्र
माह – भाद्रपद
तिथि – त्रयोदशी – 29:08:28 तक
पक्ष – शुक्ल
वार – बुधवार
नक्षत्र – श्रवण – 13:59:43 तक

MUST READ :
आज का राहुकाल – 12:17:43 से 13:51:12 तक

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष ( vedic jyotish 2019 ) में बुध ग्रह, जन्म कुंडली में स्थित 12 भावों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव डालता है। ज्योतिष में बुध ग्रह को एक शुभाशुभ ग्रह माना गया है अर्थात ग्रहों ( astrology ) की संगति के अनुरूप ही यह फल देता है।
यदि बुध ग्रह शुभ ग्रहों (गुरु, शुक्र और बली चंद्रमा) के साथ होता है तो यह शुभ फल देता है और क्रूर ग्रहों (मंगल, केतु, शनि राहु, सूर्य) की संगति में अशुभ फल देता है। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ( horoscope ) है। कन्या इसकी उच्च राशि भी है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है। 27 नक्षत्रों में बुध को अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है।
Daily Horoscope दैनिक राशिफल
11 september 2019 आज का राशिफल: Aaj ka Rashifal ( today rashifal ) in hindi …

:- 11 सितंबर 2019, आज की मेष राशि / Aries today rashifal – Horoscope Today :

आज विरोधियों पर विजय का दिन है। आर्थिक लाभ के साथ ही मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नए अधिग्रहण हो सकते हैं। धन का अनियमित प्रवाह व रिश्तेदारों की कुछ बातें हल्का तनाव दे सकतीं हैं।
:- 11 सितंबर 2019, आज की वृषभ राशि / Tauras Aaj ka Rashifal – Horoscope Today :

आप अपने दृष्टिकोण से वित्तीय लाभ अर्जित करने के नवीन स्रोत तलाश कर पाएंगे। काम में कहीं कहीं बाधाएं व प्रेम संबंध में तनाव भी आपको परेशान कर सकते हैं।
लेकिन आय के मामले में आज आप पूरी तरह से सफल रहेंगे। कुल मिलाकर वित्तीय रूप से दिन शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ प्राप्ति भी हो सकती है। पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगे।
:- 11 सितंबर 2019, आज की मिथुन राशि / Gemini Horoscope Today :

व्यावसायिक और आर्थिक संदर्भ में यात्रा फायदेमंद रहेगी। कुछ के जीवन में प्रेम का प्रवेश हो सकता है। धन लाभ होने के योग के बीच पारिवारिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर दिन शुभ रहेगा। देरी और बाधाएं भी कई बार चिंता का कारण बनेंगी।ध्यान रहें समय उतना भी बुरा नहीं है, जितना दिख रहा है। अत: हिम्मत से काम करने के साथ ही धैर्य भी धारण करें।

:- 11 सितंबर 2019, आज की कर्क राशि / Cancer Aaj ka Rashifal :
आज आप अपने प्रतिद्वंद्वियों और प्रतियोगियों को बहुत पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ेंगे। दिन शानदार रहेगा। आप एक एक नए उद्यम में प्रवेश कर सकते हैं। आपके द्वारा जटिल समस्याओं का समाधान किए जाने से भाग्य आपके पक्ष में होगा।

:- 11 सितंबर 2019, आज की सिंह राशि / Leo today rashifal :

धन लाभ के योग के बीच दिन शुभ रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में कार्य से संबंधित यात्रा नए अवसरों को खोलेगी। वहीं दोस्त और परिवार आपको पूरा सहयोग देंगे। लेकिन आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा। आज निवेश से बचें या किसी जानकार से सलाह के बाद ही इस ओर अपने कदम उठाएं।
Aaj ka rashifal: कर्क,तुला और धनु वालों पर रहेगी आज बजरंगबली की कृपा, जानिए आपका राशिफल
:- 11 सितंबर 2019, आज की कन्या राशि / Virgo Horoscope Today :

आज आत्मविश्वास और कौशल के बल पर आप विजयी बनेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें वरना नुकसान हो सकता है। कुछ हासिल करना चाहेंगे, लेकिन अगर आपने जल्दबाजी में निर्णय लिए तो आपको नुकसान होगा। आपका अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखना उचित होगा। आपको कुछ उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ेगा। कुल मिलाकर दिन सामान्य रहेगा।

:- 11 सितंबर 2019, आज की तुला राशि / Libra Horoscope Today :

आमदनी के नए साधन बनेंगे या आपको कोई फायदे की डील मिलेगी। आज आपको कोई आपको प्रपोज कर सकता है। साथ ही अचानक से पैसों की बरसात भी हो सकती है। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। दूसरों पर आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा बीतेगा।

:- 11 सितंबर 2019, आज की वृश्चिक राशि / Scorpio today rashifal :

नौकरी प्राप्त करने के लिए किये गए प्रयास सार्थक होंगे। लेकिन भाग्य पक्ष कमजोर होने के चलते नए कार्यों में हाथ ना डालें और नए निवेश या आर्थिक जोखिम उठाने से बचें। खर्चे बहुत अधिक हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन से संबंधित सुख के लिए यह दिन अनुकूल नही है।
:- 11 सितंबर 2019, आज की धनु राशि / Sagittarius Aaj ka Rashifal :

समय ठीक नहीं है, अतः यदि बहुत आवश्यक ना हो तो विदेश यात्रा को अभी कुछ समय के लिए स्थगित रखें। लेकिन आपमें से कुछ लोगों को आज कार्यों में सफलता भी हाथ लगेगी। प्रेम-संबंधों में किसी भी बात की जल्दबाजी ना करें, नहीं तो रिश्ते में परेशानियां पैदा हो सकती हैं। ऋण के लिए परेशान हैं, तो वह इस सप्ताह आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर खास सतर्क रहें।
:- 11 सितंबर 2019, आज की मकर राशि / Capricorn today rashifal:

आय में वृद्धि होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। आप में से कुछ लाभकारी संपर्क भी स्थापित करेंगे। वहीं कुछ साझेदारी से बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उद्यमी या व्यवसायी योजनाओं में आर्थिक रूप से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।
:- 11 सितंबर 2019, आज की कुंभ राशि / Aquarius Horoscope Today:

आप आर्थिक रूप से सुरक्षित होंगे और भविष्य में आय वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। कुछ नए विकास आपको आय बढ़ाने के साथ-साथ अधिक काम भी देंगे।
आप कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करेंगे जो भविष्य में लाभ के मार्ग प्रशस्त करेगा। आप जो भी करेंगे उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और दिन भर व्यस्त रहेंगे। कुल मिलाकर आप आर्थिक रूप से सुरक्षित होंगे और भविष्य में आय वृद्धि के मजबूत संकेत हैं।

:- 11 सितंबर 2019, आज की मीन राशि / Pisces Aaj ka Rashifal:

कामों सफलता मिलेगी। लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। कुल मिलाकर आर्थिक मामलों में सुधार और कुछ व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है। प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। वहीं जीवनसाथी तथा परिवार के साथ आनंददायी समय बीतेगा।
ank jyotish
11 september 2019 आज का अंक ज्योतिष: जानिये आज क्या कहता है आपका मूलांक – Aaj ka ank jyotish in hindi …

अंक 01-
साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नए अवसर सामने आ सकते हैं। उन्नति के मार्ग बनेंगे।
अंक 02-
दिन मिला जुला असर देने वाला है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें।

अंक 03-
विरोधियों से सावधान रहें। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

अंक 04-
दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए नए अवसर सामने आएंगे।
अंक 05-
मानसिक तनाव आप पर हावी हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहें।

अंक 06-
साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चली आ रही बाधा दूर होगी।

अंक 07-
कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे।
अंक 08-
दिन मिला जुला रहेगा। सावधानी रखें। नई योजनाओं पर किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें।

अंक 09-
साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नए अवसर सामने आएंगे। अटके हुए कार्य बन सकेंगे।

Home / Bhopal / आज इन सात राशियों की चमकेगी किस्मत, बुध बदलेगा अपना घर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो