14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्गा पूजा 2019: कन्याभोज के दौरान इन मंत्रों से करें घर में आईं देवियों का पूजन, मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद

Durga Puja 2019: जानिये किस वर्ष की कन्या होती है किसका स्वरूप और देती है कौन सा आशीर्वाद
7 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 7 Sep 2019, 3:39 PM IST

kanya pujan

kanya pujan

भोपाल। सनातन धर्म में दुर्गा पूजा ( Durga Puja ) एक प्रसिद्ध त्यौहार है। शक्ति की देवी दुर्गा की आराधना का यह पर्व दुर्गा उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। दुर्गा पूजा का पर्व 10 दिनों तक चलता है। वहीं जानकारों की मानें तो सही मायनों में इसकी शुरुआत षष्टी से होती है। दुर्गा पूजा उत्सव ( Navratri ) में षष्ठी, महा सप्तमी, महा अष्टमी ( Maha Aastmi ) , महा नवमी और विजयादशमी का विशेष महत्व है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार मान्यता है कि देवी दुर्गा की बुराई के प्रतीक राक्षस महिषासुर पर विजय के रूप में दुर्गा पूजा ( Durga Puja ) का पर्व मनाया जाता है इसलिए दुर्गा पूजा पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर भी जाना जाता है।

यह पर्व विशेष रूप से मध्यप्रदेश सहित पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा, त्रिपुरा, मणिपुर बिहार और झारखंड में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि दुर्गा पूजा ( Durga Puja ) के समय स्वयं देवी दुर्गा कैलाश पर्वत को छोड़ धरती पर अपने भक्तों की बीच रहने आती हैं। मां दुर्गा देवी लक्ष्मी, देवी सरस्वती, कार्तिकेय और गणेश के साथ धरती पर अवतरित होती हैं।

MUST READ : नवरात्रि 2019: श्रीरामरक्षास्तोत्र के पाठ से होगी हर मनोकामना पूरी!

दुर्गा उत्सव का पहला दिन: ये है खास
क्या आप जानते हैं कि दुर्गा पूजा का पहला दिन महालय कहलाता है। इस दिन पितृों को तर्पण करने का विधान होता है। बताया जाता है कि महालय के दिन देवों और असुरों में युद्ध हुआ था। इसमें बहुत से देव और ऋषि मारे गए थे। उन्हें तर्पण देने के लिए महालय होता है।

जबकि दुर्गा पूजा की विधिवत शुरुआत षष्टी से प्रारंभ होती है। मान्यता है कि देवी दुर्गा इस दिन धरती पर आई थीं। षष्ठी के दिन बिल्व निमंत्रण पूजन, कल्पारंभ, अकाल बोधन, आमंत्रण और अधिवास की परंपरा होती है। अगले दिन महासप्तमी पर नवपत्रिका या कलाबाऊ पूजा की जाती है।

वहीं महाअष्टमी को दुर्गा पूजा का मुख्य दिन माना जाता है। महाअष्टमी पर संधि पूजा होती है। यह पूजा अष्टमी और नवमी दोनों दिन चलती है। संधि पूजा में अष्टमी समाप्त होने के अंतिम 24 मिनट और नवमी प्रारंभ होने के शुरुआती 24 मिनट के समय को संधिक्षण कहते हैं। अंत में दशमी के मौके पर दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी और सिंदूर उत्सव मनाया जाता है।

MUST READ : मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें पूरी पूजा-विधि, मनोकामना मंत्र और कवच

उपासना का पर्व ‘नवरात्रि’...
उपासना का पर्व ‘नवरात्रि’ प्रतिपदा से नवमी तक सनातन काल से मनाया जा रहा है। इन दिनों नवरात्रि की 9 देवी शक्तियों की आराधना की जाती है। आइए जानते हैं नवरात्रि में किस तिथि पर करें किस देवी का पूजन करें…

2019 में नवरात्र पूजा के दिन और समय :-
29 सितम्बर 2019 प्रतिपदा तिथि – घटस्थापना , श्री शैलपुत्री पूजा
30 सितम्बर 2019 द्वितीया तिथि – श्री ब्रह्मचारिणी पूजा
1 अक्टूबर 2019 – तृतीय तिथि – श्री चंद्रघंटा पूजा
2 अक्टूबर 2019 – चतुर्थी तिथि – श्री कुष्मांडा पूजा
3 अक्टूबर 2019 – पंचमी तिथि – श्री स्कन्दमाता पूजा
4 अक्टूबर 2019 – षष्ठी तिथि – श्री कात्यायनि पूजा
5 अक्टूबर 2019 – सप्तमी तिथि – श्री कालरात्रि पूजा
6 अक्टूबर 2019 – अष्टमी तिथि – श्री महागौरी पूजा , महा अष्टमी पूजा , सरस्वती पूजा
7 अक्टूबर 2019 – नवमी तिथि – श्री सिद्धिदात्री पूजा , महा नवमी पूजा , आयुध पूजा , नवमी होम।
10 अक्टूबर 2019 – दशमी तिथि – दुर्गा विसर्जन , विजया दशमी , दशहरा।
10 अक्टूबर 2019 – प्रात: 6.22 से 7.25 मिनट तक का समय कन्या और तुला का संधिकाल होगा जो देवी पूजन की घट स्थापना के लिए अतिश्रेष्ठ है।

MUST READ : बस इस दिन करें ये काम और पाएं देवी मां से मनचाहा वरदान!

कन्या पूजन: ये है खास...
वहीं महाअष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन ( kanya pujan ) किया जाता है। कुछ लोग अष्टमी के दिन और कुछ नवमी के दिन कन्या पूजन करते है। परिवार की रीति के अनुसार किसी भी दिन कन्या पूजन किया जा सकता है।
इस दिन तीन साल से नौ साल तक आयु की कन्याओं को और साथ ही एक लांगुरिया (छोटा लड़का ) को खीर , पूरी , हलवा , चने की सब्जी आदि खिलाए जाते है।

वहीं कन्याओं को तिलक करके , हाथ में मौली बांधकर, उपहार दक्षिणा आदि देकर आशीर्वाद लिया जाता है, इसके बाद ही उन्हें विदा किया जाता है।
वैसे तो कई लोग सप्‍तमी से कन्‍या पूजन शुरू कर देते हैं लेकिन जो लोग पूरे नौ दिन का व्रत करते हैं वह तिथि के अनुसार नवमी और दशमी को कन्‍या पूजन करने के बाद ही प्रसाद ग्रहण करके व्रत खोलते हैं। शास्‍त्रों के अनुसार कन्‍या पूजन के लिए दुर्गाष्‍टमी के दिन को सबसे ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण और शुभ माना गया है।

दुर्गा महाअष्टमी पूजा ( MAHA Aastami pooja )
पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में दुर्गा पूजा उत्सव के दूसरे दिन महाष्टमी मनाई जाती है। इसे महा दुर्गाष्टमी भी कहते हैं। इस दिन मिट्टी के नौ कलश रखकर देवी दुर्गा के नौ रूपों का ध्यान कर पूजन किया जाता है। महाष्टमी पर कुमारी पूजा भी होती है। इस अवसर पर छोटी बालिकाओं का श्रृंगार कर उनकी आराधना की जाती है।

ऐसे समझें नवरात्रि अष्टमी में कन्या पूजन ( kanya pujan ) का महत्व...
नवरात्रि में अष्टमी तिथि पर मां भगवती के आठवें स्वरूप में महागौरी की आराधना का विधान है। महागौरी के नाम के अर्थ में महा मतलब महान/बड़ा और गौरी मतलब गोरी। देवी का रंग गोरा होने के कारण ही उन्हें महागौरी कहा गया। इनकी पूजा, आराधना करने से सोम चक्र जाग्रत होता है। जिससे जीवन में आने वाले संकटों से मुक्ति मिलती है। मनुष्य के समस्त दुःख-दर्द दूर हो जाते हैं। देवी के इस आठवें स्वरूप महागौरी को ऐश्वर्य देने वाली और अन्नपूर्णा भी कहा गया है। इनकी कृपा से जीवन में आर्थिक समृद्धि आती है।

जानें माता महागौरी का स्वरूप
माता महागौरी के मस्तक पर चंद्र का मुकुट है तथा मणिकान्त यानि मणि के समान कांति वाली चार भुजाएं हैं। इनमें दो हाथों में क्रमश: त्रिशूल व डमरू और तीसरा हाथ वर मुद्रा में और चौथा हाथ अभय मुद्रा में है। इनके कानों में रत्न जड़ित कुंडल झिलमिल करते हैं। इनका वाहन बैल है तथा इनको भोग में हलवा प्रिय है। शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि देवी पार्वती ने शिव को वर के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था जिससे उनका शरीर काला हो गया था। उसके बाद तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान ने दर्शन दिया और गंगा जल से देवी को नहलाया। तब से देवी का रंग गोरा हो गया और उनका नाम महागौरी पड़ा।

अष्टमी पर कन्या पूजन ( kanya pujan ) और उसका फल
नवरात्रि में अष्टमी और नवमी दोनों दिन कन्या पूजन किया जाता है, लेकिन शास्त्रों में अष्टमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता के अनुसार नौ कन्याओं को नौ देवियों के प्रतिबिंब के रूप में पूजने के बाद ही भक्त का नवरात्र व्रत पूरा होता है। अपने सामर्थ्य के अनुसार उन्हें भोग लगाकर दक्षिणा देने मात्र से ही मां दुर्गा प्रसन्न हो जाती हैं।

कन्या पूजन इस प्रकार करें-

कन्याओं की आयु दो वर्ष से ऊपर तथा 10 वर्ष तक होनी चाहिए और इनकी संख्या कम से कम 9 तो होनी ही चाहिए और एक बालक भी होना चाहिए जिसे हनुमानजी का रूप माना जाता है। जिस प्रकार मां की पूजा भैरव के बिना पूर्ण नहीं होती , उसी तरह कन्या-पूजन के समय एक बालक को भी भोजन कराना बहुत जरूरी होता है। वहीं यदि 9 से ज्यादा कन्या भोज पर आ रही है तो कोई आपत्ति नहीं है।

आयु अनुसार कन्या रूप का पूजन : ये है मान्यता...
- नवरात्र में सभी तिथियों को एक-एक और अष्टमी या नवमी को नौ कन्याओं की पूजा होती है।
- दो वर्ष की कन्या (कुमारी) के पूजन से दुख और दरिद्रता मां दूर करती हैं।
- तीन वर्ष की कन्या त्रिमूर्ति रूप में मानी जाती है। त्रिमूर्ति कन्या के पूजन से धन-धान्‍य आता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
- चार वर्ष की कन्या को कल्याणी माना जाता है, इसकी पूजा से परिवार का कल्याण होता है। - पांच वर्ष की कन्या रोहिणी कहलाती है। रोहिणी को पूजने से व्यक्ति रोगमुक्त हो जाता है।
- छह वर्ष की कन्या को कालिका रूप कहा गया है। कालिका रूप से विद्या, विजय, राजयोग की प्राप्ति होती है।
- सात वर्ष की कन्या का रूप चंडिका का है, चंडिका रूप का पूजन करने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
- आठ वर्ष की कन्या शाम्‍भवी कहलाती है। इसका पूजन करने से वाद-विवाद में विजय प्राप्त होती है।
- नौ वर्ष की कन्या दुर्गा कहलाती है, इसका पूजन करने से शत्रुओं का नाश होता है तथा असाध्य कार्यपूर्ण होते हैं।
- दस वर्ष की कन्या सुभद्रा कहलाती है, और माना जाता है कि सुभद्रा अपने भक्तों के सारे मनोरथ पूर्ण करती है।

सभी कन्याओं का पूजन उनकी आयु के अनुसार मंत्र से करें:
2 वर्ष की कन्या- कौमाटर्यै नमः ।।
3वर्ष की कन्या- त्रिमूर्तये नमः ।।
4वर्ष की कन्या- कल्याण्यै नमः ।।
5 वर्ष की कन्या- रोहिण्य नमः ।।
6 वर्ष की कन्या- कालिकायै नमः ।।
7 वर्ष की कन्या- चण्डिकार्य नमः ।।
8 वर्ष की कन्या- शम्भव्यै नमः ।।
9 वर्ष की कन्या- दुर्गायै नमः ।।
10 वर्ष की कन्या- सुभद्रायै नमः ।।

कन्या पूजन की पूरी विधि: Pujan vidhi
- कन्‍या भोज और पूजन के लिए कन्‍याओं को एक दिन पहले ही आमंत्रित कर दिया जाता है।
- मुख्य कन्या पूजन के दिन इधर-उधर से कन्याओं को पकड़ के लाना सही नहीं होता है।
- गृह प्रवेश पर कन्याओं का पूरे परिवार के साथ पुष्प वर्षा से स्वागत करें और नव दुर्गा के सभी नौ नामों के जयकारे लगाएं।
- अब इन कन्याओं को आरामदायक और स्वच्छ जगह बिठाकर सभी के पैरों को दूध से भरे थाल या थाली में रखकर अपने हाथों से उनके पैर धोने चाहिए और पैर छूकर आशीष लेना चाहिए। कन्या को वस्त्र दें ।
- उसके बाद माथे पर अक्षत, फूल और कुंकुम लगाना चाहिए। चंदन कुमकुम का टीका लगाकर मंत्र से नमस्कार करें।
- फिर मां भगवती का ध्यान करके इन देवी रूपी कन्याओं को इच्छा अनुसार भोजन कराएं। भोजन में मीठा अवश्य शामिल करें।

MUST READ : मां दुर्गा से जुड़ा ये रहस्य है बहुत खास, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

- भोजन के बाद कन्याओं को अपने सामर्थ्‍य के अनुसार दक्षिणा, उपहार दें और उनके पुनः पैर छूकर आशीष लें।और दान देकर विदा करें। ।
वहीं जानकारों के मुताबिक नौ कन्या नहीं मिलने की स्थिति में दो कन्याओं का भी पूजन करने का विधान है।

ज्योतिषीय संदर्भ में माता महागौरी...
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष के अनुसार माता महागौरी राहु ग्रह को नियंत्रित करती है, इसलिए माना जाता है कि इनकी पूजा से राहु के बुरे प्रभाव कम हो जाते हैं।

वहीं नवरात्र पर रोजाना देवी मां का पूजन करें और जौ वाले पात्र में जल का हल्का छिड़काव करें। जल बहुत अधिक या कम न छिड़कें। जल इतना हो कि जौ अंकुरित हो सके। ये अंकुरित जौ शुभ माने जाते हैं। यदि इनमें से किसी अंकुर का रंग सफेद हो तो उसे बहुत अच्छा माना जाता है। यह दुर्लभ होता है।