14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

GUPT Navratri 2019: मां दुर्गा से जुड़ा ये रहस्य है बहुत खास, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

GUPT Navratri 2019: पूजा करने से पहले जान लें किस देवी ( goddess ) के लिए होना चाहिए कौन सा फूल...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 30 Jun 2019, 1:26 PM IST

navratri

GUPT Navratri 2019: मां दुर्गा से जुड़ा ये रहस्य है बहुत खास, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

भोपाल। सनातन धर्म में मां दुर्गा को शक्ति की देवी माना गया है। मां की उपासना के साल में चार प्रमुख पर्व होते हैं। जिनमें चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्र के बारे में अधिकांश लोग जानते हैं। लेकिन इनके अलावा वर्ष में दो गुप्त नवरात्र ( gupt Navratri 2019 ) भी होते हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जाती है।

आषाढ़ मास में शक्ति (देवी) की उपासना और तंत्र विद्या में सिद्धियां प्राप्त करने के लिए गुप्त नवरात्रि ( GUPT Navratri 2019 ) आती है। यह इस बार 3 जुलाई 2019 से प्रारंभ हो रहीं हैं।

ऐसे में देवी मां के नौ रुपों ( GUPT Navratri 2019 ) में से मां शैलपुत्री, देवी कालरात्रि और स्वयं मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए अलग अलग खास फूल होते हैं। इनके अलावा मां लक्ष्मी और सरस्वती के लिए भी कुछ खास फूल माने गए हैं।

मां के जितने भी रूप हैं सभी के अपने-अपने गुण एवं कर्म हैं। मां के जिस रूप की कृपा पाना चाहते हैं मां के उस रूप की पसंद के अनुसार फूल अर्पित करके उनकी पूजा करें। इससे माता ( GUPT Navratri 2019 ) की अनुकंपा जल्दी मिलती है।आइए जानते हैं मां के अलग-अलग रूप को किस खास रंग के फूल से खुश किया जा सकता है।

MUST READ : नवरात्र 2019: गुप्त नवरात्रि शुरू, जानिये कब, क्या और कैसे करें

गौरी माता व शैलपुत्री का प्रिय फूल ( GUPT Navratri 2019 )
माता गौरी एवं शैलपुत्री को सफेद एवं लाल पुष्प पसंद है। सुहागन स्त्रियों को लाल फूल से मां की पूजा करनी चाहिए। इससे सुहाग की उम्र बढ़ती है। कुंवारी कन्याओं को भी लाल रंग के फूल से ही मां की पूजा करनी चाहिए।

लक्ष्मी मां का प्रिय फूल
माता लक्ष्मी सौभाग्य एवं सम्पदा की प्रतिमूर्ति हैं। इन्हें लाल फूल पसंद है। लक्ष्मी माता की कृपा पाने के लिए इन्हें कमल का फूल अथवा गुलाब का फूल अर्पित करें। भगवान विष्णु की अर्धांगिनी होने के कारण लक्ष्मी माता पीले रंग के फूल से भी खुश होती हैं। जल में उत्पन्न होने के कारण कमल कमल फूल माता को सबसे अधिक प्रिय है क्योंकि लक्ष्मी स्वयं जल (सागर) से प्रकट हुई हैं।

सरस्वती मां का प्रिय फूल
मां सरस्वती शांत एवं सौम्य मूर्ति हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए सफेद अथवा पीले रंग का फूल चढ़ाएं। सफेद गुलाब, सफेद कनेर, चम्पा एवं गेंदे के फूल से मां खुश होती हैं। इससे ज्ञान एवं बौद्घिक क्षमता बढ़ती है। माता ब्रह्मचारिणी को भी यह फूल पसंद है।


काली एवं कालरात्रि का प्रिय फूल
माता काली एवं कालरात्रि को गुड़हल का फूल बहुत पसंद है। इन्हें 108 लाल गुड़हल का फूल अर्पित करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

दुर्गा मां का प्रिय फूल ( GUPT Navratri 2019 )
दुर्गा मां को भी लाल फूल पसंद है। इन्हें खुश करने के लिए लाल गुलाब या लाल गुड़हल के फूल की माला पहनाएं। आर्थिक परेशानियां दूर होगी।

MUST READ : नवरात्रि 2019: श्रीरामरक्षास्तोत्र के पाठ से होगी हर मनोकामना पूरी!

ऐसे समझें इस गुप्त नवरात्र 2019 ( GUPT Navratri 2019 ) को...

3 जुलाई बुधवार- प्रतिपदा- गुप्त नवरात्रि ( GUPT Navratri 2019 ) प्रारंभ, देवी साधना प्रारंभ : शैलपुत्री

4 जुलाई गुरुवार- द्वितीया- जगदीश रथयात्रा पूर्ण, गुरु-पुष्य संयोग : ब्रह्मचारिणी

5 जुलाई शुक्रवार- तृतीया- रवियोग रात्रि 12.19 बजे तक : चंद्रघंटा

6 जुलाई शनिवार- चतुर्थी- विनायक चतुर्थी : कूष्माण्डा

7 जुलाई रविवार- पंचमी- सर्वार्थसिद्धि योग, कुमार षष्ठी, बुध वक्री : स्कंदमाता

8 जुलाई सोमवार- षष्ठी- रवियोग, विवस्वत सप्तमी, षष्ठी तिथि प्रातः 7.42 तक ही रहेगी : कात्यायनी के अलावा कालरात्रि (सप्तमी)

9 जुलाई मंगलवार- अष्टमी- दुर्गा अष्टमी, सप्तमी तिथि का क्षय : महागौरी


10 जुलाई बुधवार- नवमी- भड़ली नवमी, नवरात्रि पूर्ण, रवियोग। : सिद्धिदात्री