28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इन राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिये किन के लिए रहेगा मंगलवार का दिन विशेष!

Aaj ka rashifal and Panchang: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि...

5 min read
Google source verification
lord hanuman 108 name in hindi hanuman ji ke kitne naam hai

lord hanuman 108 name in hindi hanuman ji ke kitne naam hai

भोपाल। आज 2019 वर्ष के सितंबर का 24वां दिन यानि 24 सितंबर 2019 के दिन मंगलवार ( tuesday rashifal ) है। ज्योतिष में मंगल ( Mars ) को देवताओं का सेनापति माना गया है।

जहां एक ओर मंगल ग्रह ( astrology ) पराक्रम और उत्साह का कारक माना गया है, वहीं इसे शादी में व्यवधानों ( shadi problem ) के लिए भी जाना जाता है। इसका रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव भगवान शिव के रुद्रावतार श्रीराम भक्त हनुमान ( hanuman ji ) माने गए हैं।


आज का दिन: Todays Special...

तारीख 24 सितंबर 2019— आज का पंचांग तिथि नक्षत्र
माह – आश्विन
तिथि – दशमी – 16:44:14 तक
पक्ष – कृष्ण
वार – मंगलवार
नक्षत्र – पुनर्वसु – 10:31:06 तक

MUST READ : नहीं हो रही है शादी तो अपनाएं ये उपाय

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि ( Jyotish ) और मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही दशमी तिथि यानि दसवें दिन का श्राद्ध किया जाएगा।

दशमी तिथि 23 सितम्बर की शाम 06 बजकर 38 मिनट से शुरू हुई। वहीं दशमी तिथि को पुष्य नक्षत्र 24 सितंबर को सुबह 10 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर 25 सितम्बर को सुबह 08 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

आज का शुभ मुहूर्त
चर – 09:13 से 10:43
लाभ – 10:43 से 12:13
अमृत – 12:13 से 13:43
शुभ – 15:13 से 16:42

अशुभ समय: राहुकाल – 15:14:35 से 16:45:19 तक

MUST READ : आपके नाम का पहला अक्षर - बताता है आपका भविष्य

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष ( vedic jyotish 2019 ) में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। मंगल ग्रह ( Mars ) को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है।

यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी होता है। गरुण पुराण के अनुसार मनुष्य के शरीर में नेत्र मंगल ग्रह का स्थान है।

मंगल का वैदिक मंत्र -
ॐ अग्निमूर्धा दिव: ककुत्पति: पृथिव्या अयम्।
अपां रेतां सि जिन्वति।।

मंगल का तांत्रिक मंत्र -
ॐ अं अंङ्गारकाय नम:।।

मंगल का बीज मंत्र -
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

मंगल का मांगलिक दोष मनुष्य जीवन के दांपत्य जीवन को प्रभावित करता है। मंगल दोष व्यक्ति के विवाह में देरी अथवा अन्य प्रकार की रुकावटों का कारण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में मंगल ग्रह प्रथम, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव में बैठा हो तो यह स्थिति कुंडली में मांगलिक दोष का निर्माण करती है।

MUST READ : मंगल का राशि परिवर्तन- इनके लिए रहेगा खास 25 sep.2019

24 september 2019 आज का राशिफल: Aaj ka Rashifal ( today rashifal ) in hindi ...

1. मेष राशि / Aries today rashifal - Horoscope Today :
प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें। किसी छुट्टी पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। आज आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपने शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। घर का कोई अधूरा काम पूरा करना पड़ सकता है। प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में कामयाब होंगे।


2. वृषभ राशि / Tauras Aaj ka Rashifal - Horoscope Today :

कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। धन संबंधी काम पूरे होने के साथ ही पढ़ाई के लिए समय अच्छा है। लेकिन कार्यक्षेत्र पर आपकी लापरवाही के चलते समस्या हो सकती है। नए को घर को व्यवस्थित करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं।

3. मिथुन राशि / Gemini Horoscope Today :
प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। दोस्तों के साथ समय की बर्बादी से बचें। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कागज़ात पूरे करने में समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

4. कर्क राशि / Cancer Aaj ka Rashifal :
किसी प्रॉप्रर्टी में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। जबकि व्यस्तता के कारण प्रेम संबंधों को समय नहीं दे पाएंगे। आज कर्ज लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ आपसे खुश रहेंगे। साथ ही सीनियर्स आपकी क्षमता से प्रभावित होंगे। आज के किसी लंबी यात्रा से बचें।


5. सिंह राशि / Leo today rashifal :
किसी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकता के बीच परिवार में किसी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के बीच आज लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। घर की मरम्मत करने से पहले बजट बना लें। पढ़ाई में मेहनत करते रहें।

6. कन्या राशि / Virgo Horoscope Today :
आज कोई प्रॉप्रर्टी अच्छे दाम में मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेगी। अपने साथी को समय देने की कोशिश करें। किसी असाइंमेंट के कारण विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में सफल होने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

7. तुला राशि / Libra Horoscope Today :
रोमांस के लिए दिन अच्छा है। वहीं पढ़ाई में अपने विकल्प अच्छे से सोच समझकर ही चुनें। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव अधिक रहेगा। घर में कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी में पैसा लगाना फायदे का सौदा साबित होगा।

8. वृश्चिक राशि / Scorpio today rashifal :
प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जबकि कार्यक्षेत्र पर कोई आपसे आगे निकल सकता है। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान के बीच पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है।


9. धनु राशि / Sagittarius Aaj ka Rashifal :
प्रेम संबंधों में समस्या हो सकती है। वहीं किसी दोस्त या रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर नए असाइनमेंट मिल सकते हैं। हाल में खरीदी गई किसी प्रॉप्रर्टी में कमियां देखकर परेशान हो सकते हैं। घर पर काम का दबाव महसूस करेंगे।

10. मकर राशि / Capricorn today rashifal:
अपने संबंधों को आगे बढ़ाने की कोशिश करें। ड्राइव करना अच्छा से सीख लेंगे। प्रोफेशन को लेकर दोबारा विचार कर सकते हैं। ज़्यादा महत्वाकांक्षी बनने से बचें। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने से लाभ होगा।

11. कुंभ राशि / Aquarius Horoscope Today:
प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा होने के साथ ही आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। लेकिन प्रॉप्रर्टी की डील करते समय सतर्क रहें। कहीं घूमने जाना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करते रहें। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। लंबी यात्रा में परेशानी हो सकती है।


12. मीन राशि / Pisces Aaj ka Rashifal:
प्रेम संबंधों को लेकर असंतुष्ठ महसूस करेंगे। वाणी पर संयम आवश्यक है। वहीं इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। परिवार में तनाव कम करने की कोशिश करेंगे। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर जाकर एंजॉय करेंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं।

24 september 2019 आज का अंक ज्योतिष: जानिये आज क्या कहता है आपका मूलांक - Aaj ka ank jyotish in hindi ...

अंक 01-
युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण समय हैं। आपका धन घुमने फिरने में खर्च होगा।

अंक 02-
पदोन्नति के योग बनेंगे। बुरे व्यवहार से दुख होगा।

अंक 03-
अत्यधिक धन खर्च के योग हैं। अपनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

अंक 04-
नौकरीपेशा को वरिष्ठजनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के योग हैं।

अंक 05-
शेयर बाजार में निवेश सफलता दिलवा सकता है। वाणी में संयम रखें।


अंक 06-
क्रोध में लिए निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं। विद्यार्थी अपनी प्रतिभा उभारने की ओर ध्यान दें।

अंक 07-
परस्पर सहयोग से नई योजनाओं की दिशा तय होगी। ठंडी वस्तुओं के सेवन से बचें।

अंक 08-
कार्यालय में घोर विरोधी भी आपकी कार्यकुशलता के कायल होंगे। किसी कठिन समस्या को अपने बुद्धिबल से हल करेंगे।

अंक 09-
पैसा शेयर मार्केट में लगाने के बावजूद स्थिरता बनी रहेगी।अनुचित व्यवहार का खामियाजा उठाना पड़ सकता है।